होम जनता ने विपक्ष के परिवारवाद, जातिवाद पर चलाया ‘वोट का बुल्डोजर’: दिनेश शर्मा

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 10, 2022 10:28 PM

जनता ने विपक्ष के परिवारवाद, जातिवाद पर चलाया ‘वोट का बुल्डोजर’: दिनेश शर्मा

जनता ने विपक्ष के परिवारवाद, जातिवाद पर चलाया ‘वोट का बुल्डोजर’: दिनेश शर्मा

जनता ने विपक्ष के परिवारवाद, जातिवाद पर चलाया ‘वोट का बुल्डोजर’: दिनेश शर्मा

 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शानदार प्रदर्शन के बाद उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि जनता ने विपक्ष के ‘परिवारवाद, जातिवाद, अपराधवाद, क्षेत्रवाद पर वोट का बुल्डोजर चला दिया है।’ शर्मा ने कहा कि राज्य की जनता ने सर्कीण सोच की राजनीति को नकारते हुए विकासवाद की अवधारणा पर काम करने वाली भाजपा की ‘डबल इंजन’ की सरकार पर मुहर लगा दी है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सपा-रालोद गठबंधन के अवसरवादी चरित्र को जनता समझ गई थी, इसलिए जनता ने उन्हें समर्थन नहीं दिया।भाजपा की जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त जताते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आरंभ हुई उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा और गति पकड़ेगी। शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति लोगों में अटूट भरोसा है। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम बताते हैं कि भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जो विकास यात्रा आरंभ की थी, जनता ने उसे मंजूरी दे दी है।उन्होंने दावा किया कि सरकार द्वारा ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र पर आगे बढ़ते हुए कार्य करने के चलते उत्तर प्रदेश आज देश में संचालित 57 योजनाओं के क्रियान्वयन में पहले स्थान पर है। उन्होंने कहा कि ‘डबल इंजन’ की सरकार होने के चलते केन्द्र व राज्य सरकार के बीच में बेहतर तालमेल रहा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने राज्य में विकासवाद की संस्कृति को आगे बढ़ाया है और इसके आगे परिवारवाद अपराधवाद, क्षेत्रवाद और जातिवाद पराजित हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी शानदार प्रदर्शन किया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)