होम भगवा हुआ यूपी तो बोले योगी, हमें जोश के साथ होश को बनाए रखना है

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 10, 2022 06:43 PM

भगवा हुआ यूपी तो बोले योगी, हमें जोश के साथ होश को बनाए रखना है

भगवा हुआ यूपी तो बोले योगी, हमें जोश के साथ होश को बनाए रखना है

भगवा हुआ यूपी तो बोले योगी, हमें जोश के साथ होश को बनाए रखना है

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में पार्टी मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान वहां मंच पर मौजूद अन्य नेताओं ने उन्हें रंग लगाया। बीजेपी की बड़ी कामयाबी के बाद अपने कार्यकर्ताओं के बीच और समर्थकों के सामने सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रचंड बहुमत के साथ यूपी में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। प्रदेश की विशालता को देखते हुए सबकी नजर यूपी पर है। हमें बहुमत से जिताने के लिए मैं लोगों का शुक्रगुजार हूं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम यूपी, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में सरकार बनाएंगे। आज बीजेपी और अपना दल (एस) व निषाद पार्टी प्रचंज बहुमत के साथ फिर से सरकार बनाने जा रही है। 

मतगणना को लेकर तरह-तरह के भ्रामक प्रचार चलाए जा रहे थे। जनता जनार्दन की ताकत ने उस भ्रामक प्रचार को दरकिनार करते हुए बीजेपी और उसकी सहयोगी दलों को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाया है।  सीएम योगी ने कहा कि यह प्रचंड बहुमत भाजपा के राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन के मॉडल को उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता का आशीर्वाद हैं। इस आशीर्वाद को स्वीकार करते हुए हम लोगों की आकांक्षाओं के अनुरूप सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबके प्रयास को आगे बढ़ाना होगा।

बीजेपी कार्यलय में जश्न

दूसरी बार सत्ता में वापसी की ओर बढ़ते हुए हर नए दौर की मतगणना के बाद भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को नाचते और गुलाल उड़ाते देखा गया। पार्टी कार्यकर्ता होली से एक सप्ताह पहले ही रंग खेलते नजर आयें। प्रदेश में समाजवादी पार्टी व अन्य विपक्षी दलों के कार्यालयों में लगभग सन्नाटा छाया रहा। विधानसभा मार्ग स्थित भाजपा कार्यालय के सामने कुछ उत्साही कार्यकर्ता बुलडोजर के ऊपर खड़े होकर हाथ में पार्टी का झंडा लेकर नाचते गाते दिखाई दिये। पार्टी कार्यकर्ता खुशी में एक दूसरे के ऊपर गुलाल छिड़क कर एक दूसरे का मुंह मीठा करा रहे थे।  

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)