होम भाजपा की जीत पर बोले जेपी नड्डा- भारत की जनता की केमिस्ट्री पीएम मोदी के साथ

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 10, 2022 10:09 PM

भाजपा की जीत पर बोले जेपी नड्डा- भारत की जनता की केमिस्ट्री पीएम मोदी के साथ

भाजपा की जीत पर बोले जेपी नड्डा- भारत की जनता की केमिस्ट्री पीएम मोदी के साथ

भाजपा की जीत पर बोले जेपी नड्डा- भारत की जनता की केमिस्ट्री पीएम मोदी के साथ

 उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा ने चार राज्यों में शानदार जीत हासिल की है। चार राज्यों में जीत के साथ ही भाजपा में जबरदस्त जश्न का माहौल है। इन सब के बीच पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चुनावी नतीजों पर बड़ा बयनड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की राजनीति की संस्कृति बदली है। लंबे समय तक एक राजनीति चल रही थी। वह राजनीति थी भाई, भतीजावाद, भ्रष्टाचार, सांप्रदायिकता, जातिवाद, परिवारवाद, क्षेत्रवाद। इनकी राजनीति लंबे समय से चल रही थी। प्रधानमंत्री ने भारत की राजनीति की संस्कृति बदल दी है। अब रिपोर्ट कार्ड की राजनीति है। काम करोगे, जनता के बीच में जाओगे और जनता का आशीर्वाद लोगे। आज विकास की राजनीति है, महिला सशक्तिकरण, किसानों का सशक्तिकरण की राजनीति है। उत्तर प्रदेश की जीत पर उन्होंने योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की। जेपी नड्डा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पीएम मोदी को लगातार चौथी बार आशीर्वाद मिला है। 2014 लोकसभा, 2017 विधानसभा, 2019 लोकसभा और अब 2022 विधानसभा चुनाव। उन्होंने कहा कि 37 साल में यह पहली बार है जब कोई पार्टी अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद सरकार बना रही है। हमारा वोट शेयर भी बढ़ा है। नड्डा ने कहा कि उत्तराखंड में, जब से राज्य का गठन हुआ है, सरकारें हर चुनाव में बदली हैं। हालांकि, इस बार, राज्य के इतिहास में पहली बार, राज्य ने हमें जारी रखने के लिए वोट दिया है। उन्होंने कहा कि मणिपुर में, हम स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाने के लिए तैयार हैं, और गोवा में, हम तीसरी बार सरकार बनाएंगे। असम में, हमने असम नगरपालिका चुनावों में 80 में से 77 बोर्डों में जीत हासिल की है - जिसके परिणाम कल घोषित किए गए थे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)