होम बीजेपी की जीत पर शिवसेना का अभिनंदन, आदित्य ठाकरे ने कही ये बात

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 10, 2022 10:23 PM

बीजेपी की जीत पर शिवसेना का अभिनंदन, आदित्य ठाकरे ने कही ये बात

बीजेपी की जीत पर शिवसेना का अभिनंदन, आदित्य ठाकरे ने कही ये बात

बीजेपी की जीत पर शिवसेना का अभिनंदन, आदित्य ठाकरे ने कही ये बात

भाजपा उत्तर प्रदेश में दूसरे कार्यकाल की ओर बढ़ रही है जबकि मणिपुर में भाजपा गठबंधन सत्ता में लौटने के लिए तैयार है। पार्टी ने उत्तराखंड और गोवा में कांग्रेस को पछाड़ते हुए अच्छा प्रदर्शन किया, जबकि पंजाब में उसका प्रदर्शन निराशाजनक रहा। सभी पांच राज्यों में कांग्रेस की हार से पार्टी सदस्यों को झटका लगा है। वहीं बीजेपी के प्रदर्शन पर उनके विपक्षी दलों का भी बयान सामने आ रहा है। कभी बीजेपी के साथ गठबंधन में रही शिवसेना की तरफ से भी बीजेपी की जीत पर बयान सामने आया है।शिवसेना के नेता आदित्य ठाकरे ने बीजेपी की जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पांच राज्यों में जिन पार्टियों ने सफलतापूर्वक सरकार बनाई हैं, मैं उनका अभिनंदन करना चाहता हूं। उम्मीद है कि जो भी उन्होंने वचन दिए हैं, उसपर वे खड़े उतरेंगे। गोवा और उत्तर प्रदेश में हमारी जो यूनिट है, हम उन्हें मज़बूत करेंगे। अगले पांच साल में आप देखेंगे कि गोवा और उत्तर प्रदेश में भी हमारा प्रभाव अच्छा होगा। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)