होम राजनाथ का तंज, कांग्रेस के पास ना राशन है, ना सुशासन है, इनके पास केवल भाषण है

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 4, 2022 09:47 PM

राजनाथ का तंज, कांग्रेस के पास ना राशन है, ना सुशासन है, इनके पास केवल भाषण है

राजनाथ का तंज, कांग्रेस के पास ना राशन है, ना सुशासन है, इनके पास केवल भाषण है

राजनाथ का तंज, कांग्रेस के पास ना राशन है, ना सुशासन है, इनके पास केवल भाषण है

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सातवें चरण के लिए प्रचार लगातार जारी है। शुक्रवार को पूर्वांचल के कई हिस्सों में राजनीतिक दिग्गजों ने प्रचार अभियान को जारी रखा। आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी चंदौली में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा। राजनाथ ने कहा कि कांग्रेस के पास ना राशन है, ना सुशासन है, इनके पास केवल भाषण है। जब चुनाव आ जाता है तो चार महीने पहले ये लोग घूमने लग जाते हैं और जब चुनाव ख़त्म हो जाता है, तो ये लोग विदेश चले जाते हैं। ये कैसे देश की राजनीति करेंगे। उन्होंने कहा कि अखिलेश पर हमला करते हुए राजनाथ ने कहा कि वह कहते हैं कि हम पक्के समाजवादी हैं लेकिन मैं यह कह सकता हूं कि समाजवादी का मतलब जनता को भय भूख और भ्रष्टाचार से निजात दिलवाना होता है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को भूख से मुक्ति दिलाई है जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को भय से मुक्त किया है। राजनाथ ने दावा किया कि इस बार मेरा राजनीतिक अनुभव यह बता रहा है कि जनता नया इतिहास उत्तर प्रदेश में लिखने जा रही है। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में भाजपा एक बार फिर से योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनाने जा रही है। इसके साथ ही राजनाथ ने कहा कि मां लक्ष्मी ना तो साइकिल पर आती है और ना ही हाथी पर आती हैं मां लक्ष्मी कमल पर आती हैं। राजनाथ सिंह की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश के गुंडे-माफिया लगातार पलायन कर रहे हैं। उन्हें फिर से दोबारा मुख्यमंत्री बनाए ताकि माफियाओं पर कार्रवाई जारी रह सके।राजनाथ ने कहा कि रूस और यूक्रेन की लड़ाई अगर आगे बढ़ जाती है तो संकट और गहरा होगा। तेल, गैस ज्यादातर देशों को रूस से जाता है। ये बड़े-बड़े देश हैं, इनकी अर्थव्यवस्था पर प्रभाव पड़ता है तो इसका खामियाजा सारी दुनिया को भुगतना पड़ता है। भारत इससे अछूता नहीं रहेगा। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए प्रचार लगातार जारी है। अब तक छह चरण के चुनाव हो चुके हैं। सातवें चरण के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में सातवें चरण में वाराणसी समेत कई जिलों में मतदान होने हैं। इसको लेकर लगातार प्रचार जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, योगी आदित्यनाथ, अखिलेश यादव, मायावती, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी लगातार पूर्वांचल में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)