होम नेशनल राइम एण्ड पोएट्री कम्पटीशन का प्रथम पुरस्कार सी.एम.एस. छात्रा को

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 4, 2022 06:31 PM

नेशनल राइम एण्ड पोएट्री कम्पटीशन का प्रथम पुरस्कार सी.एम.एस. छात्रा को

नेशनल राइम एण्ड पोएट्री कम्पटीशन का प्रथम पुरस्कार सी.एम.एस. छात्रा को

नेशनल राइम एण्ड पोएट्री कम्पटीशन का  प्रथम पुरस्कार सी.एम.एस. छात्रा को

लखनऊ, 4 मार्च। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, आर.डी.एस.ओ. कैम्पस की कक्षा-5 की प्रतिभाशाली छात्रा कौशिकी श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित राइम एण्ड पोएट्री प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। प्रतियोगिता में कौशिकी को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु ‘स्टार ऑफ द इवेन्ट’ खिताब से नवाजा गया। यह प्रतियोगिता प्रतिष्ठित शैक्षिक संस्था एशियन किड्स के तत्वावधान में आयोजित हुई। प्रतियोगिता में देश भर के प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. आर.डी.एस.ओ. कैम्पस की इस प्रतिभाशाली छात्रा ने अपनी ओजस्वी वाणी एवं नैसर्गिक बाल सुलभ प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर ‘स्टार ऑफ द इवेन्ट’ का खिताब अपने नाम किया। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी को कौशिकी को आशीर्वाद देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।सी.एम.एस. सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपने छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने के साथ ही जीवन में आगे ही आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित करता रहता है। सी.एम.एस. का लक्ष्य बच्चों को वर्ल्ड लीडर के रूप में तैयार करने वाली शिक्षा उपलब्ध कराना है। ताकि वे कल के विश्वव्यापी समाज का नेतृत्व अपने विकसित मानवीय दृष्टिकोण से कर सके।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)