होम शेन वॉर्न के असामयिक निधन से शोक में डूबा खेल जगत, दिग्गजों ने जताया दुख

समाचारखेल Alert Star Digital Team Mar 4, 2022 09:38 PM

शेन वॉर्न के असामयिक निधन से शोक में डूबा खेल जगत, दिग्गजों ने जताया दुख

शेन वॉर्न के असामयिक निधन से शोक में डूबा खेल जगत, दिग्गजों ने जताया दुख

शेन वॉर्न के असामयिक निधन से शोक में डूबा खेल जगत, दिग्गजों ने जताया दुख

स्पिन गेंदबाजी को नयी परिदेने वाले आस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वॉर्न का थाईलैंड में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। शेन वॉर्न के असामयिक निधन पर समूचा क्रिकेट जगह गमगीन है और दुनिया भर से ट्विटर पर मौजूदा और पूर्व खिलाड़ियों ने उन्हें सोशल मीडिया पर श्रृद्धांजलि दी है। 

विराट कोहली: जीवन कितना अप्रत्याशित और अस्थिर है। एक ऐसे महान खिलाड़ी जिन्हें मैं मैदान से बाहर भी जानता था, उनके जाने पर विश्वास नहीं कर पा रहा हूं। क्रिकेट की गेंद को टर्न कराने वाले सबसे महान खिलाड़ी #जीओएटी (ग्रेटेस्ट आफ आल टाइम) 

 

युवराज सिंह: विश्व क्रिकेट के लिये दुखद दिन। पहले रॉडनी मार्श और अब शेन वॉर्न। दिल टूट गया है। वॉर्न के साथ खेलने की सुखद यादें हैं। वह स्पिन के जादूगर थे और क्रिकेट के लीजैंड। समय से पहले चले गए। उनकी कमी बहुत खलेगी। उनके परिवार को मेरी संवेदनायें। 

 

वीवीएस लक्ष्मण: बिल्कुल अविश्वसनीय। मेरे पास शब्द नहीं है। लीजैंड और महानतम खिलाड़ियों में से एक। इतनी जल्दी चले गए। उनके परिवार और दोस्तों को संवेदना। 

 

गौतम गंभीर: कुदरती प्रतिभा केसाथ उनके जैसे तेवर बिरलों में ही होते हैं। शेन वॉर्न ने गेंदबाजी को जादू जैसा बना दिया। आरआईपी। 

 

हरभजन सिंह: विश्वास नहीं होता कि शेन वॉर्न नहीं रहे। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे मेरे हीरो। इस पर विश्वास करने का मन नहीं करता। पूरी तरह से टूट चुका हूं। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)