होम क्या मोदी के दम पर 2017 का करिश्मा दोहरा पाएगी भाजपा?

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 4, 2022 09:42 PM

क्या मोदी के दम पर 2017 का करिश्मा दोहरा पाएगी भाजपा?

क्या मोदी के दम पर 2017 का करिश्मा दोहरा पाएगी भाजपा?

क्या मोदी के दम पर 2017 का करिश्मा दोहरा पाएगी भाजपा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में थे जहां उन्होंने भव्य रोड शो किया। सातवें चरण में वाराणसी और उसके आसपास के क्षेत्रों में चुनाव होने हैं। उत्तर प्रदेश के लिहाज से पूर्वांचल का यह हिस्सा काफी अहम माना जाता है। पूर्वांचल में भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। दूसरी ओर भाजपा के चक्रव्यूह को भेदने के लिए विपक्ष ने भी पूरी तरह से कमर कस ली है। सवाल यही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दम पर क्या भाजपा 2017 वाली करिश्मा दोहरा पाएगी? आज की बात करें तो प्रधानमंत्री मोदी ने एक लंबी रोड शो यात्रा निकाली। इस यात्रा में लोगों का भारी भारी जनसैलाब दिखाई दिया। मोदी के रोड शो में मोदी-मोदी के नारे लग रहे थे। मोदी के रोड शो में जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ता डमरु बजा कर प्रधानमंत्री का स्वागत कर रहे थे। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। वाराणसी की सड़कों पर लाखों की संख्या में लोगों की हुजूम दिखाई दे रही थी।प्रधानमंत्री ने अपने रोड शो का अंत काशी विश्वनाथ धाम के पास किया। प्रधानमंत्री ने इसके बाद बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेने पहुंचे। मंत्रोच्चार के साथ उन्होंने बाबा विश्वनाथ की पूजा अर्चना की। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने डमरू भी बजाएं। कुल मिलाकर देखें तो प्रधानमंत्री का यह फार्मूला 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान भी देखने को मिला था। उस दौरान भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी में 3 दिनों तक रहे थे। इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार वाराणसी का दौरा कर रहे हैं और आज उन्होंने भव्य रोड शो भी किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को भी काशी क्षेत्र में रहेंगे। हालांकि राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो इस बार 2017 के मुकाबले भाजपा के लिए पूर्वांचल में कई चुनौतियां हैं। उस समय भाजपा दूसरों की सरकार की आलोचना कर रही थी। लेकिन इस बार अपने कामकाज को उसे बताना है। जाहिर सी बात है जनता में कहीं ना कहीं नाराजगी भी होगी। यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब पूर्वांचल की कमान अपने हाथों में ले ली है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)