होम कांग्रेस नेता का दावा- 10 मार्च को समाप्त होगा भाजपा का शासन,
कांग्रेस नेता का दावा- 10 मार्च को समाप्त होगा भाजपा का शासन,
कांग्रेस नेता एवं गोवा के पूर्व मंत्री माइकल लोबो ने उम्मीद जताई है कि दस मार्च को विधानसभा चुनाव के परिणाम आने पर राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का शासन समाप्त हो जाएगा और कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने साथ ही उन अटकलों को खारिज कर दिया कि गोवा में पार्टी विभाजित हो जाएगी। विपक्ष के नेता दिगंबर कामत और कांग्रेस की गोवा इकाई के प्रमुख गिरीश चोडनकर की मौजूदगी में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए लोबो ने उन अफवाहों को भी खारिज किया कि अगले सप्ताह चुनाव परिणाम आने पर पार्टी बदलने के लिए भाजपा का शीर्ष नेतृत्व उनके संपर्क में है। लोबो ने दावा किया,‘‘ अगर दस मार्च को अपराह्न तीन बजे तक परिणाम आ गए तो कांग्रेस शाम पांच बजे तक सरकार बना लेगी।’’ इस साल जनवरी में राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस में शामिल हुए लोबो ने कहा कि गोवा के लोग जानते हैं कि उनके बारे में झूठे दावे कौन कर रहा है। उन्होंने कहा,‘‘ ऐसी अफवाहों में मत आइए। कोई कांग्रेस नहीं छोड़ रहा है। भाजपा को प्रवर्तन निदेशालय तथा अन्य एजेंसियों के माध्यम से दबाव डालने की रणनीति भी आजमाने दीजिए। हम एकजुट हैं और कांग्रेस नहीं छोड़ेगे।’’
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।