होम छठे चरण का मतदान संपन्न, सीएम योगी सहित कई दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में बंद

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 3, 2022 10:20 PM

छठे चरण का मतदान संपन्न, सीएम योगी सहित कई दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में बंद

छठे चरण का मतदान संपन्न, सीएम योगी सहित कई दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में बंद

छठे चरण का मतदान संपन्न, सीएम योगी सहित कई दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में बंद

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर आज छठे चरण का मतदान संपन्न हो गया। चुनाव आयोग के मुताबिक छठे चरण का मतदान सुबह 7:00 बजे से शुरू होकर शाम 6:00 बजे तक संपन्न हुआ। छठे चरण के चुनाव में कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर है। इस चरण में खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी चुनाव लड़ रहे थे। योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर सीट से चुनावी मैदान में हैं। योगी आदित्यनाथ के अलावा इस चरण में स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह(बांसी), बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी (इटवा), पूर्व श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य (फाजिलनगर) और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू (तमकुही राज) की भी प्रतिष्ठा दांव पर है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाजवादी पार्टी (सपा) की अगुवाई वाले गठबंधन को मिलावटी करार देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का जनता से गठबंधन है। उन्होंने कहा कि इसके आगे घोर परिवारवादियों का गठबंधन एक पल भी नहीं ठहर सकता। प्रधानमंत्री ने चंदौली और जौनपुर में चुनावी रैलियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा भाजपा का जनता के साथ गठबंधन है। उसने विकास और जन कल्याण के लिए जनता से गठबंधन किया है। इस मजबूत गठबंधन के आगे घोर परिवारवादियों का मिलावटी गठबंधन एक पल भी नहीं ठहर सकता। मोदी ने दावा किया, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के हर चरण में लगातार यही दिखाई दे रहा है। जो खबरें आ रही हैं, घोर परिवारवादियों का यूपी की जनता ने पत्ता साफ कर दिया। उन्होंने सपा नीत गठबंधन पर निशाना साधते हुए दावा किया कि घोर परिवारवादी लोग अब भी कुछ नेताओं और माफिया से गठबंधन की पुरानी राजनीति में ही अटके पड़े हैं। उन्होंने कहा कि उनका गठबंधन जनता से होता है और घोर परिवारवादियों का लक्ष्य ‘सत्ता भोग’ है इसलिए वह समाज में बंटवारे की राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य राष्ट्र निर्माण का है इसलिए सबको साथ लेकर हम सेवा भाव से काम पूरा करते हैं। प्रधानमंत्री ने दावा किया, भाजपा ने पिछले सात वर्षों के दौरान देश की राजनीति को बदलने वाले कई महत्वपूर्ण काम किए हैं। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)