होम क्या जीत को लेकर आश्वस्त नहीं हैं स्वामी प्रसाद मौर्य ? कही यह अहम बात

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 3, 2022 10:53 PM

क्या जीत को लेकर आश्वस्त नहीं हैं स्वामी प्रसाद मौर्य ? कही यह अहम बात

क्या जीत को लेकर आश्वस्त नहीं हैं स्वामी प्रसाद मौर्य ? कही यह अहम बात

क्या जीत को लेकर आश्वस्त नहीं हैं स्वामी प्रसाद मौर्य ? कही यह अहम बात

समाजवादी के प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य कभी भले ही कहते रहे हों कि वह जिस पार्टी में रहते हैं, उसी की सरकार बनती है, लेकिन अब उन्हें स्वयं हार का खतरा सताने लगा है। स्वामी जिस फाजिलनगर सीट से चुनाव लड़ रहें है वह उन्हें काफी चुनौतीपूर्ण लग रही है। स्वामी ने कहा है कि वह दो बार की हारी सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं। हां, उन्होंने यह जरूर कहा कि वह मुश्किल काम ही चुनते हैं। फाजिलनगर में वोटिंग के बीच एक न्यूज चैनल से बातचीत में स्वामी प्रसाद मौर्य ने दावा किया कि बीजेपी का सूपड़ा साफ हो रहा है और सपा को प्रचंड बहुमत मिलने जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी का सूपड़ा साफ हो रहा है। सपा प्रचंड बहुमत के साथ आगे बढ़ रही है। जो पश्चिम से परिवर्तन की आंधी चली थी वह उत्तर प्रदेश के पूर्वी छोड़ तक बढ़ती रफ्तार के सात और आगे बढ़ रही है। छठे चरण में भी बीते पांच चरणों की तरह ही लहर है और सातवें चरण में भी रहेगी।स्वामी ने आगे कहा कि योगी सरकार किसी भी हथकंडा अपनाकर यहां तक कि हिंसा, अराजकता, गुंडागर्दी की सीमा पाकर अपने को स्थापित करने की चक्कर में है। लेकिन जिस तरह योगी सरकार हर मोर्चे पर फेल है। 75 लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा था, नौकरी तो नहीं मिली उन्हें लाठियां मिलीं। किसान विरोधी बिल लाया गया, छुट्टा जानवरों की समस्या है, व्यापारी भी आत्महत्या करने पर मजबूर है। उन्होंने कहा कि जातिवाद का नंगा नाच, गुंडागर्दी, अराजकता, संवैधानिक व्यवस्थाओं का हनन, आरक्षण पर डकैती, गलत नीतियों की वजह से पूरे प्रदेश में योगी हटाओ, सपा को लाओ, यूपी बचाओ अभियान के तहत सपा को वोट मिल रहा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)