होम यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को निकालने में मदद करेगा रूस, 130 बसों की व्यवस्था की गई है

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 3, 2022 10:49 PM

यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को निकालने में मदद करेगा रूस, 130 बसों की व्यवस्था की गई है

यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को निकालने में मदद करेगा रूस, 130 बसों की व्यवस्था की गई है

यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को निकालने में मदद करेगा रूस, 130 बसों की व्यवस्था की गई है

मास्को। युद्धग्रस्त यूक्रेन के खारकोव और सूमी शहरों में फंसे हुए भारतीय छात्रों और अन्य विदेशियों को निकालने के लिए 130 बसों की व्यवस्था की गई है। रूस के एक शीर्ष सैन्य जनरल ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बुधवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात करने और यूक्रेन के संघर्षग्रस्त क्षेत्रों से भारतीयों की सुरक्षित निकासी पर चर्चा करने के एक दिन बाद रूसी राष्ट्रीय रक्षा नियंत्रण केंद्र के प्रमुख कर्नल-जनरल मिखाइल मिजिन्त्सेव की यह टिप्पणी सामने आई है। विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने मंगलवार को कहा था कि लगभग 8,000 भारतीय, मुख्य रूप से छात्र, यूक्रेन में फंसे हुए हैं। कर्नल-जनरल मिजिन्त्सेव के हवाले से सरकारी समाचार एजेंसी ‘तास’ ने अपनी खबर में कहा, ‘‘भारतीय छात्रों और अन्य विदेशी नागरिकों को निकालने के लिए कुल 130 बस आज सुबह छह बजे से बेलगोरोद क्षेत्र में नेखोतयेवका और सुदझा चौकियों से खारकोव और सूमी शहरों के लिए रवाना होने के वास्ते तैयार हैं।’’ मिजिन्त्सेव ने कहा कि अस्थायी रूप से ठहरने और विश्राम के लिए चौकियों पर जगह बनाई गई है। उन्होंने कहा कि शरणार्थियों को गर्म भोजन उपलब्ध कराया जाएगा और दवाओं के भंडार के साथ वहां मोबाइल क्लीनिक भी स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इसके बाद इन लोगों को बेलगोरोद शहर ले जाया जाएगा, जो बाद में रूसी सैन्य विमानों सहित हवाई मार्ग से अपने वतन के लिए रवाना होंगे।’’ भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि भारत इस क्षेत्र में रूस, रोमानिया, हंगरी, स्लोवाकिया, माल्डोवा सहित अन्य देशों से प्रभावी ढंग से समन्वय कर रहा है। गौरतलब है कि भारत यूक्रेन के पश्चिमी पड़ोसियों जैसे रोमानिया, हंगरी और पोलैंड से विशेष उड़ानों के माध्यम से अपने नागरिकों को निकाल रहा है क्योंकि 24 फरवरी से यूक्रेन के हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया गया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)