होम यूक्रेन की IT आर्मी करेगी रूस का मुकाबला, कुछ ऐसा जो पहले कभी नहीं आजमाया गया

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Mar 3, 2022 10:24 PM

यूक्रेन की IT आर्मी करेगी रूस का मुकाबला, कुछ ऐसा जो पहले कभी नहीं आजमाया गया

यूक्रेन की IT आर्मी करेगी रूस का मुकाबला, कुछ ऐसा जो पहले कभी नहीं आजमाया गया

यूक्रेन की IT आर्मी करेगी रूस का मुकाबला, कुछ ऐसा जो पहले कभी नहीं आजमाया गया

रूस यूक्रेन वॉर का आज आठवां दिन है। राजधानी कीव से खारकीव तक चारो ओर तबाही का मंजर है। रूस एक के बाद एक शहरों पर कब्जा करता जा रहा है। कमजोर होने के बावजूद यूक्रेन भी मजबूती से रूसी सेना का मुकाबला कर रहा है। इस बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है कि यूक्रेन रूस से लड़ने के लिए अपनी खुद की साइबर सेना यानी अपनी आईटी आर्मी बना रहा है। इसके लिए ऐसे लोगों की जरूरत है जो साइबर सिक्योरिटी में एक्सपर्ट हो। इस बात की जानकारी यूक्रेन के उपप्रधानमंत्री और डिजीटल ट्रांसफॉर्मेशन मिनिस्टर मिखाइले फेडरोव ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिये दी है। मिखाइले फेडरोव ने अपने ट्वीट में लिखा है कि हम आईटी आर्मी बना रहे हैं। हमें डिजिटल टैलेंट की जरूरत है। इसमें भर्ती सभी साइबर एक्सपर्ट जवानों को टेलीग्राम पर काम दिए जाएंगे। हर किसी के लिए काम होगा। हम लगातार साइबर फ्रंट पर रूस का सामना करते रहेंगे। यूक्रेनी महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे और सेवाओं को हमलों से बचाने में मदद करने के अलावा, समर्थकों को 31 रूसी लक्ष्यों की वेबसाइटों की एक सूची प्रदान की गई। इनमें सरकारी एजेंसियों, बैंकों, महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे और ऊर्जा प्रदाताओं सहित गज़प्रोम और लुकोइल, साथ ही रूसी ईमेल प्रदाता और खोज इंजन, यांडेक्स सहित राज्य समर्थित और निजी दोनों क्षेत्रों में संगठन शामिल हैं। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)