होम विधानसभा चुनावों के बीच योगी सरकार के मुरीद हुए राजा भैया, कही यह अहम बात

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 25, 2022 11:49 PM

विधानसभा चुनावों के बीच योगी सरकार के मुरीद हुए राजा भैया, कही यह अहम बात

विधानसभा चुनावों के बीच योगी सरकार के मुरीद हुए राजा भैया, कही यह अहम बात

विधानसभा चुनावों के बीच योगी सरकार के मुरीद हुए राजा भैया, कही यह अहम बात

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की लेकर राजनीतिक दलों के बीच में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। आपको बता दें कि प्रदेश में चार चरण के चुनाव संपन्न हो चुके हैं और पांचवे चरण में अयोध्या से लेकर अमेठी तक घमासान मचा हुआ है। इस चरण में कुंडा की हाई प्रोफाइल सीट पर भी चुनाव होना है। जहां से रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया मैदान में है। 

मायावती सरकार में जेल की हवा खा चुके राजा भैया कुंडा से साल 1993 से अजेय हैं और इस बार 27 फरवरी को उनकी किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी और 10 मार्च को पता चलेगा कि राजा भैया को एक बार फिर से जीत हासिल हुई है या नहीं।

समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रति सॉफ्ट कार्नर रखने वाले राजा भैया ने योगी आदित्यनाथ सरकार को पिछली सरकारों की तुलना में बेहतर बताया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, राजा भैया ने कहा कि हमारी पार्टी 'जनसत्ता दल लोकतांत्रिक' (जेडीएल) विधानसभा में मेरे 25 साल पूरे करने के बाद जनता की मांग पर बनी है। हमारा मुख्य लक्ष्य किसानों और छात्रों की बेहतरी है। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार पिछली सरकारों की तुलना में बेहतर साबित हुई है।राजा भैया निर्दलीय चुनाव लड़कर कल्याण सिंह की सरकार से लेकर अखिलेश सरकार तक में मंत्री रहे हैं। हालांकि बसपा प्रमुख मायावती के साथ उनकी जमती नहीं है। साल 2002 में मायावती ने राया भैया पर आतंकवाद निरोधक अधिनियम (पोटा) लगा कर उन्हें कालकोठरी में कैद कर दिया था। लेकिन 2003 में मुलायम सिंह की सरकार बनने पर राजा भैया के ऊपर से पोटा हटा दिया गया था और उनकी रिहाई हुई थी। राजा भैया के संबंध विगत वर्षों में समाजवादी पार्टी से बेहतर रहे। साल 2002 में सपा ने कुंडा से राजा भैया के खिलाफ अपना कोई प्रत्याशी नहीं उतारा था लेकिन इस बार पार्टी ने गुलशन यादव को मैदान में उतारा है। राजा भैया का मानना है कि कुंडा में उन्हें टक्कर देने वाला कोई नहीं है।राजा भैया के संबंध विगत वर्षों में समाजवादी पार्टी से बेहतर रहे। साल 2002 में सपा ने कुंडा से राजा भैया के खिलाफ अपना कोई प्रत्याशी नहीं उतारा था लेकिन इस बार पार्टी ने गुलशन यादव को मैदान में उतारा है। राजा भैया का मानना है कि कुंडा में उन्हें टक्कर देने वाला कोई नहीं है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)