होम क्या यूक्रेन में होगा तख्तापलट ! व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेनी सेना से बोले- मौजूदा सरकार को उखाड़ फेंकें
क्या यूक्रेन में होगा तख्तापलट ! व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेनी सेना से बोले- मौजूदा सरकार को उखाड़ फेंकें
कीव। यूक्रेन पर रूसी सैनिकों का हमला दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। इसी बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेनी सेना से सत्ता को अपने हाथों में लेने का आह्वान किया। रूस एक तरफ यूक्रेन के साथ बातचीत करने के लिए तैयार हो गया है। वहीं दूसरी तरफ यूक्रेन की सेना से सत्ता को उखाड़ फेंकने के लिए कह रहा है। बता दें कि रूसी सैनिक राजधानी कीव की ओर बढ़ रहे हैं। इसके कई साक्ष्य सामने आए हैं। यूक्रेन में अफरातफरी का माहौल है, वहां के लोग डरे हुए हैं और धीरे-धीरे खाने-पीने से लेकर रोजमर्रा में जरूरत आने वाली चीजों की कमी भी होने लगी है। अंतरराष्ट्रीय न्यूज एजेंसी के मुताबिक, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेनी सेना से देश के नेतृत्व को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। इसके साथ ही रूस ने यूक्रेन की सत्ता को आतंकवादी, नशीले पदार्थों और नव-नाजियों का एक गिरोह के रूप में वर्णित भी किया है।यूक्रेन में अफरातफरी का माहौल है, वहां के लोग डरे हुए हैं और धीरे-धीरे खाने-पीने से लेकर रोजमर्रा में जरूरत आने वाली चीजों की कमी भी होने लगी है। अंतरराष्ट्रीय न्यूज एजेंसी के मुताबिक, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेनी सेना से देश के नेतृत्व को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। इसके साथ ही रूस ने यूक्रेन की सत्ता को आतंकवादी, नशीले पदार्थों और नव-नाजियों का एक गिरोह के रूप में वर्णित भी किया है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।