होम बंदूक के दम पर अफगानिस्तान पर कब्जा करने वाले तालिबान ने रूस को दी ये सलाह
बंदूक के दम पर अफगानिस्तान पर कब्जा करने वाले तालिबान ने रूस को दी ये सलाह
रूस और यूक्रेन की जंग के बीच एक ऐसी खबर आई है जिसे हजम करना बहुत ही मुश्किल है। जंग के माहौल के बीच अब तालिबान दुनिया को शांति का पाठ पढ़ाने निकला है। रूस और यूक्रेन की जंग में तालिबान शांति की पैरवी करता नजर आ रहा है और दोनों देशों को हिंसा से दूर रहने का ज्ञान भी दे रहा है। यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध को लेकर तालिबान की तरफ से बयान जारी किया गया है। तालिबान ने बयान जारी करके शांति की अपील की है। तालीबान ने दोनों देशों से शांति बहाल करने और बातचीत पर जोर देने की अपील की है।तालिबान का कहना है कि वो हालात पर करीब से नजर बनाए हुए है। तालिबान ने दोनों पक्षों से संयम की अपील भी की है। हद तो तब हो गई जब तालिबान ने सभी पक्षों को ऐसी स्थिति से बचने की सलाह दी है जो हिंसा को बढ़ावा देती है। तालिबान ने सभी संबंधित पक्षों से अपील की है कि वो यूक्रेन में रहने वाले अफगान नागरिकों और प्रवासियों के जीवन की रक्षा करने पर भी ध्यान दें। तालिबान ने दोनों ही देशों से लड़ाई की जगह बातचीत का रास्ता अपनाने के लिए कहा है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।