होम पोलैंड बॉर्डर पहुंचने के लिए यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों ने तय किया 8 किमी का सफर

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Feb 25, 2022 11:32 PM

पोलैंड बॉर्डर पहुंचने के लिए यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों ने तय किया 8 किमी का सफर

पोलैंड बॉर्डर पहुंचने के लिए यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों ने तय किया 8 किमी का सफर

पोलैंड बॉर्डर पहुंचने के लिए यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों ने तय किया 8 किमी का सफर

 यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध छिड़ा हुआ है। दोनों देश तरफ-तरफ के दावे कर रहे हैं। इसी बीच खबर है कि रूसी सैनिकों ने राजधानी कीव में हमला कर दिया है। इसके अलावा कीव में अपार्टमेंट इमारत, पुलों और स्कूलों के सामने भी गोलीबारी और विस्फोटों की घटनाएं हुई है। ऐसे हालात पनप रहे थे कि रूस यूक्रेन पर कब्जा करने वाला है लेकिन रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने देश की सुरक्षा परिषद की बैठक में स्पष्ट किया कि वो यूक्रेन पर कब्जा नहीं करने वाले हैं। इसी बीच हजारों लोग यूक्रेन से पलायन कर रहे हैं। ऐसे में 40 भारतीय छात्रों यूक्रेन से निकलकर पोलैंड पहुंचने में कामयाब हुए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, यूक्रेन में फंसे 40 भारतीय छात्र 8 किमी पैदल चलकर पोलैंड बॉर्डर तक पहुंचने में सफल हुए। दरअसल, डेनलो हेलितस्की मेडिकल विश्वविद्यालय की बस ने पोलैंड बॉर्डर से 8 किमी पहले इन छात्रों को छोड़ दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लविव में स्थित डेनलो हेलितस्की मेडिकल विश्वविद्यालय के लगभग 40 भारतीय छात्रों का एक समूह निकासी के लिए यूक्रेन-पोलैंड बॉर्डर की ओर बढ़ रहा है। उन्हें एक कॉलेज बस ने सीमा से लगभग 8 किमी दूर छोड़ा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)