होम डिंपल यादव पर अनुराग ठाकुर का पलटवार, बोले- जो ज्यादा देर तक न दिखें उन्हें लगती है जंग

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 25, 2022 11:45 PM

डिंपल यादव पर अनुराग ठाकुर का पलटवार, बोले- जो ज्यादा देर तक न दिखें उन्हें लगती है जंग

डिंपल यादव पर अनुराग ठाकुर का पलटवार, बोले- जो ज्यादा देर तक न दिखें उन्हें लगती है जंग

डिंपल यादव पर अनुराग ठाकुर का पलटवार, बोले- जो ज्यादा देर तक न दिखें उन्हें लगती है जंग

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के बीच घमासान मचा हुआ है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा के प्रत्याशियों की पहली सूची में जेल और बेल वाले ही थे। इससे साफ हुआ था कि यह वही सपा है और जनता ने भी इनको दफा करने का मन बना लिया है। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पहले 4 चरणों के मतदान में सपा, बसपा और कांग्रेस की सफाई करने का काम हुआ। सपा के प्रत्याशियों की पहली सूची में जेल और बेल वाले ही थे। इससे साफ हुआ था कि यह वही सपा है, वही हवा है और जनता ने भी मन बनाया है कि करना इनको दफा है।

इसी बीच उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 5वें चरण में अचानक डिंपल जी प्रकट होती हैं और वह जंग लगी हुई बात करती हैं। इस पर मैं कहूंगा कि लोग जो ज़्यादा देर तक न चलें, दिखें जंग उसको लगती है और 5वें चरण में कौन प्रकट हुआ यह उनको पूछना चाहिए कि जंग किसको लगी। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)