होम अखिलेश यादव से मिले रीता बहुगुणा जोशी के बेटे, क्या हैं इसके सियासी मायने

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 23, 2022 09:04 PM

अखिलेश यादव से मिले रीता बहुगुणा जोशी के बेटे, क्या हैं इसके सियासी मायने

अखिलेश यादव से मिले रीता बहुगुणा जोशी के बेटे, क्या हैं इसके सियासी मायने

अखिलेश यादव से मिले रीता बहुगुणा जोशी के बेटे, क्या हैं इसके सियासी मायने

उत्तर प्रदेश विधानसभा में चौथे चरण के लिए मतदान जारी है। हालांकि चौथे चरण के मतदान से ठीक पहले उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर से हलचल तेज हो गई। दरअसल, भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की। यह मुलाकात कई मायनों में सियासत के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अखिलेश यादव ने खुद ट्वीट कर मयंक जोशी से मुलाकात की जानकारी दी। आपको बता दें कि अखिलेश यादव ने कुछ इसी तरह के ट्वीट उस समय भी किए थे जब भाजपा के कई नेता और मंत्री पार्टी छोड़ रहे थे। इसके बाद से यह कयास लगने शुरू हो गए हैं कि क्या मयंक जोशी समाजवादी पार्टी का दामन थामेंगे? सवाल यह भी उठ रहा है कि कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने वाली रीता बहुगुणा जोशी क्या समाजवादी पार्टी में शामिल होंगी?बताया जा रहा है कि बेटे के टिकट नहीं मिलने से भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी नाराज है। रीता बहुगुणा जोशी लखनऊ कैंट से अपने बेटे के लिए भाजपा से टिकट की मांग कर रही थीं। इस सीट से खुद रीता बहुगुणा जोशी भी विधायक रह चुकी हैं। बेटे के टिकट के लिए रीता बहुगुणा जोशी ने लोकसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा देने की बात कह दी थी। हालांकि भाजपा की ओर से मयंक को टिकट नहीं दिया गया। इसके बाद से रीता बहुगुणा जोशी और भाजपा के बीच दूरियां और मनमुटाव बढ़ते गए कयास लगाए जा रहे थे कि मयंक समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। लखनऊ कैंट से समाजवादी पार्टी ने राजू गांधी को टिकट दिया है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)