होम मोदी बोले- यूपी ने मौसमी नेताओं को देखा, महामारी में थे गायब, चुनाव में घर से बाहर आए

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 23, 2022 08:59 PM

मोदी बोले- यूपी ने मौसमी नेताओं को देखा, महामारी में थे गायब, चुनाव में घर से बाहर आए

मोदी बोले- यूपी ने मौसमी नेताओं को देखा, महामारी में थे गायब, चुनाव में घर से बाहर आए

मोदी बोले- यूपी ने मौसमी नेताओं को देखा, महामारी में थे गायब, चुनाव में घर से बाहर आए

एक ओर जहां उत्तर प्रदेश में चौथे चरण का मतदान हो रहा है तो वहीं दूसरी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ताबड़तोड़ चुनावी प्रचार कर रहे हैं। बाराबंकी के बाद वह कौशांबी पहुंचे थे जहां उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में आपने कुछ मौसमी नेताओं को देखा होगा। कोरोना आया तो गायब हो गए, कोरोना कंट्रोल हुआ तो फिर आ गए। चुनाव आया तो आ गए, चुनाव खत्म तो विदेश चलो। जब लोग महामारी में परेशान थे तो वह गायब थे। चुनाव आया तो घर से बाहर निकल आए। उन्होंने कहा कि ये लोग उत्तर प्रदेश की जनता को वैक्सीन लगवाने के ख़िलाफ़ भड़काते रहे और जब अपनी बारी आई तो चुपचाप वैक्सीन लगवा ली। ऐसे मौसमी नेताओं को उत्तर प्रदेश की जनता पूरी तरह पहचानती है।मोदी ने कहा कि पहले की सरकारों में राशन की दुकानों से गरीब के लिए भेजा गया अनाज, राशन माफिया के पास पहुंच जाता था। दुकान के सामने कब राशन बांटने की तारीख लिखी गई, कब राशन खत्म हो गया, ये गरीब को पता ही नहीं चलता था। उन्होंने आरोप लगायासकि घोर परिवारवादियों के ये दलाल, गरीब का राशन भी लूट लेते थे। यहां तक की उनके मंत्री, सांसद, विधायक तक इस खेल में शामिल रहते थे। भाजपा सरकार ने घोर परिवारवादियों के इन सारे खेलों का भी the end कर दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि गरीब तक राशन पहुंचाने के लिए हमने टेक्नोलॉजी का भरपूर इस्तेमाल किया। हमने बायो मैट्रिक तकनीक के जरिये ये सुनिश्चित किया कि राशन उसी को मिले जो उसका हकदार है।मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार की अनेकों योजनाओं से बेटियों का भविष्य संवर रहा है। वो शासन नहीं शोषण करते थे, हमने सेवा की है। वो अपने महल बनाते थे, हमने गरीबों के घर बनाए। वो अपने खानदानी महोत्सव मनाते थे, हमने दीपोत्सव, रंगोत्सव मनाए। उन्होंने कहा कि इनके राज में घोटालों का ही राज था। खनन घोटाला, खाद्यान्न घोटाला, एम्बुलेंस घोटाला, रिवर फ्रंट घोटाला। लेकिन आज राज्य की एक-एक पाई जनता की भलाई में लग रही है। उनके राज में ट्रांसफर पोस्टिंग उद्योग बन गया था। आज हुनर का सम्मान हो रहा है और जिले-जिले में उद्योग लग रहे। मोदी ने कहा कि घोर परिवारवादियों का इतिहास गवाह है कि इन लोगों के हाथ में कभी यूपी की सुरक्षा नहीं दी जा सकती। इनके शासन के दौरान यूपी में एक एक बाद एक आतंकी हमले हुए। दुर्भाग्य ये कि इन धमाकों के आतंकियों को कड़ी सजा के बजाय, समाजवादी सरकार ने उनकी रिहाई के लिए जमीन आसमान एक कर दिया था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)