होम अखिलेश ने किया भगवान बुद्ध का अपमान? केशव मौर्य ने शेयर किया 7 सेकेंड का वीडियो

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 23, 2022 08:47 PM

अखिलेश ने किया भगवान बुद्ध का अपमान? केशव मौर्य ने शेयर किया 7 सेकेंड का वीडियो

अखिलेश ने किया भगवान बुद्ध का अपमान? केशव मौर्य ने शेयर किया 7 सेकेंड का वीडियो

अखिलेश ने किया भगवान बुद्ध का अपमान? केशव मौर्य ने शेयर किया 7 सेकेंड का वीडियो

उत्तर प्रदेश में जारी विधानसभा चुनाव के बीच राजनीतिक दलों के मध्य आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी लगातार जारी है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव पर भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा लेने से इनकार करने और उनका अपमान करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री की तरफ से इससे संबंधित वीडियो भी शेयर किया है। वहीं पूरे मामले पर समाजवादी पार्टी की तरफ से सफाई भी दी गई है। सपा ने पूरे मामले को बीजेपी की तरफ से गुमारह करने की साजिश करार दिया गया है। 

क्या है पूरा मामला

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है।  ये वीडियो सिराथू क्षेत्र से सपा-अपना दल (कमेरावादी) की प्रत्याशी पल्लवी पटेल के पक्ष में जनसभा के दौरान का है। मंच पर लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष राम करन निर्मल ने अखिलेश यादव को भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा भेंट करने की कोशिश की‌, लेकिन उन्होंने उस मूर्ति (मोमेंटो) को हाथ तक नहीं लगाया। केशव प्रसाद ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर अखिलेश यादव का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि खिलेश यादव जी भगवान तथागत गौतम बुद्ध से इतनी नफ़रत क्यों करते हो,क्या यह भी नई सपा का चरित्र है !

सपा की सफाई

केशव प्रसाद मौर्य की ओर से शेयर किए गए वीडियो पर समाजवादी पार्टी (सपा) ने सफाई दी है। सपा प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने कहा कि केशव मौर्य ने पूरा वीडियो शेयर नहीं किया है। 7 सेकेंड का वीडियो शेयर करके लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)