होम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शारदा देवी बोलीं, मणिपुर में हम 40 से अधिक सीटें जीतेंगे

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 23, 2022 08:55 PM

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शारदा देवी बोलीं, मणिपुर में हम 40 से अधिक सीटें जीतेंगे

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शारदा देवी बोलीं, मणिपुर में हम 40 से अधिक सीटें जीतेंगे

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शारदा देवी बोलीं, मणिपुर में हम 40 से अधिक सीटें जीतेंगे

इम्फाल। भाजपा की मणिपुर इकाई की अध्यक्ष ए शारदा देवी का कहना है कि उनकी पार्टी राज्य विधानसभा की 60 सीटों में से 40 से अधिक पर जीत दर्ज करेगी। देवी ने कहा कि नतीजों की घोषणा के बाद राज्य के अगले मुख्यमंत्री के बारे में पार्टी आलाकमान द्वारा फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा, इस बार हमें 40 से अधिक सीटें जीतने का पूरा भरोसा है। वर्तमान में भाजपा के 29 विधायक हैं, 41 तक पहुंचने के लिये 12 और सीटों की दरकार होगी। सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों और जमीनी स्तर पर जनता से मिली प्रतिक्रिया के आधार पर हमें पूरा भरोसा है कि हम 40 से अधिक सीटें जीतेंगे। देवी ने भाजपा के मणिपुर की क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करने की प्रतिबद्धता को दोहराया। हालांकि, वह वर्ष 2015 में हस्ताक्षरित मसौदा समझौते के तहत केंद्र और एनएससीएन (आईएम) के बीच जारी वार्ता के मुद्दे पर टिप्पणी करने से बचती रहीं। उन्होंने कहा, हम केंद्र और अन्य समूहों के बीच होने वाली वार्ता पर टिप्पणी करना पसंद नहीं करते।हालांकि, जैसा कि हमने अपने घोषणापत्र के प्रथम बिंदु में उल्लेख किया है कि मणिपुर की क्षेत्रीय अखंडता से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। हम राष्ट्रवाद और राष्ट्रीय एकता को लेकर प्रतिबद्ध हैं। गौरतलब है कि नगा विद्रोही समूह ग्रेटर नगालैंड के गठन की मांग कर रहे हैं, जिसमें मणिपुर, असम और अरुणाचल प्रदेश के नगा आबादी बहुल वाले क्षेत्र शामिल हों। राज्य के अगले मुख्यमंत्री के सवाल पर देवी ने कहा, पार्टी में फिलहाल मुख्यमंत्री पद को लेकर कोई सवाल नहीं उठा है। वर्तमान में हमारे मुख्यमंत्री हैं और ?अगली विधानसभा में मुख्यमंत्री कौन होगा, इसे लेकर कोई चर्चा नहीं की है। भविष्य में, पार्टी आलाकमान इस बारे में फैसला करेगा। मणिपुर में दो चरणों में - 28 फरवरी और पांच मार्च- को मतदान होगा। मतगणना 10 मार्च को होगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)