होम नवाब मलिक की गिरफ्तारी पर अखिलेश बोले- बीजेपी घबराती है तो एजेंसियों को आगे लाती है
नवाब मलिक की गिरफ्तारी पर अखिलेश बोले- बीजेपी घबराती है तो एजेंसियों को आगे लाती है
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति जारी है। इन सब के बीच आज महाराष्ट्र में अचानक हलचल बढ़ गई। मनी लांड्रिंग केस में महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक को ईडी ने गिरफ्तार किया है। नवाब मलिक की गिरफ्तारी के बाद उत्तर प्रदेश में भी राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश में चुनावी प्रचार में व्यस्त समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस पर बयान दिया है। अखिलेश यादव ने दावा किया कि बीजेपी जब भी घबराती है तो एजेंसियों को आगे लाती है। अखिलेश के मुताबिक भाजपा लोगों को झूठे मुकदमों में फंसाते हैं। उन्होंने कहा कि जेल भेजकर भाजपा लोगों को अपमानित करने का भी काम करती है। सूत्रों ने बताया कि उन्हें ED ने दाऊद इब्राहिम मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ़्तार किया है।आपको बता दें कि मनी लांड्रिंग केस में लंबी पूछताछ के बाद ईडी ने नवाब मलिक को गिरफ्तार किया है। माना जा रहा है कि एनसीपी नेता शरद पवार आज नवाब मलिक की गिरफ्तारी को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से भी मुलाकात करेंगे। इन सबके बीच ईडी कार्यालय के बाहर एनसीपी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन बढ़ गया है। दूसरी ओर नवाब मलिक की गिरफ़्तारी पर भाजपा नेता चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि आज महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक को ED ने गिरफ़्तार किया। अब उन्हें इस्तीफा देना चाहिए यह महाराष्ट्र की परंपरा है। कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र के मंत्री अशोक चव्हाण ने कहा कि मेरी व्यक्तिगत राय ये है कि राजनीति इतने नीचे स्तर पर जा चुकी है, ये बहुत ही निराशाजनक और ग़लत है... पूरे देश में और महाराष्ट्र में जो दिखाई दे रहा है वे उचित नहीं हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।