होम सपा प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ सैफई में दर्ज हुआ मामला, जानें इसकी वजह

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 21, 2022 11:09 PM

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ सैफई में दर्ज हुआ मामला, जानें इसकी वजह

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ सैफई में दर्ज हुआ मामला, जानें इसकी वजह

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ सैफई में दर्ज हुआ मामला, जानें इसकी वजह

उत्तर प्रदेश में तीन चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। इसी बीच समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ सैफई में आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। दरअसल, अखिलेश यादव ने मतदान के दौरान अपने गृह क्षेत्र में मीडियाकर्मियों के साथ बातचीत की थी। जिसे लेकर उनके खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, एसडीएम सैफई ने बताया कि सैफई पुलिस स्टेशन में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।अखिलेश यादव ने रविवार को पत्नी डिंपल यादव के साथ मतदान किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि बाबा मुख्यमंत्री 5 साल रहे। आप ने अपने मेडिकल कॉलेज को वो सुविधा क्यों नहीं दी जो पीजीआई की हैं। ज़िम्मेदार कौन है? सैफई का जो विकास हुआ वो एक दिन का नहीं है। बाबा मुख्यमंत्री को कोई काम करना नहीं है कोई अच्छा काम देखना नहीं है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)