होम जाति आधारित जनगणना को लेकर जल्द सर्वदलीय बैठक बुलाएंगे नीतीश कुमार

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 21, 2022 11:14 PM

जाति आधारित जनगणना को लेकर जल्द सर्वदलीय बैठक बुलाएंगे नीतीश कुमार

जाति आधारित जनगणना को लेकर जल्द सर्वदलीय बैठक बुलाएंगे नीतीश कुमार

जाति आधारित जनगणना को लेकर जल्द सर्वदलीय बैठक बुलाएंगे नीतीश कुमार

 बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जाति आधारित जनगणना से समाज के सभी वर्गों को लाभ होने की बात दोहराते हुए सोमवार को कहा कि राज्य में इस प्रक्रिया को अंजाम देने के लिए वह जल्द ही एक सर्वदलीय बैठक बुलाएंगे। मुख्यमंत्री सचिवालय परिसर में आयोजित जनता दरबार के बाद जातीय जनगणना को लेकर सर्वदलीय बैठक के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘निश्चित रूप से हम राज्य सरकार की तरफ से इसे करना चाहते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसका ऐलान करने से पहले हम चाहते हैं कि सभी लोग एक साथ बैठें ताकि सभी लोगों के विचार सामने आएं। इस संबंध में हमने पहले भी आपको बताया है। इसको लेकर हम सक्रिय हैं।’’ नीतीश ने कहा, ‘‘संसद में पहली बार जब मैं गया था, उसी समय से हम इसके पक्षधर हैं। कुछ लोग अपनी बात कहते रहते हैं, बोलने का अधिकार सभी को है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि जातीय जनगणना हो जाए। एक बार जातीय जनगणना हो जाने से यह पता चल जाएगा कि किस जाति के कितने लोग हैं और आप उन लोगों के विकास के लिए काम कर सकते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अभी कई राज्यों में चुनाव चल रहा है, उसको खत्म हो जाने दीजिए। हम एक बार बैठकर इस पर विचार कर जातीय जनगणना शुरू करा देंगे। यह काम काफी तेजी से कराया जाएगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)