होम यूपी में बीजेपी और सहयोगी दलों के बीच हुआ सीटों का बंटवारा
यूपी में बीजेपी और सहयोगी दलों के बीच हुआ सीटों का बंटवारा
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा पूरा दमखम लगा रही है। इसी कड़ी में आज भाजपा ने अपने गठबंधन के सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे का फार्मूला निकाल लिया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हम सब मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भी हम सब साथ उतरे थे और 2022 के विधानसभा चुनाव में भी अपना दल और निषाद पार्टी के साथ मिलकर भाजपा उत्तर प्रदेश में सभी 403 सीटों पर उतरेंगे। उन्होंने दावा किया कि फिर एक बार NDA 300 पार। जेपी नड्डा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हमने उत्तर प्रदेश में कई विकास कार्य किए हैं। केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार ने उत्तर प्रदेश की भलाई के लिए कई बड़े कार्य किए हैं।नड्डा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश के विकास में एक नई छलांग लगाई है और प्रदेश के विकास को गति दी है। कनेक्टिविटी के क्षेत्र में पिछले 5 वर्षों में मोदी जी के आशीर्वाद से योगी जी के द्वारा बहुत काम किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपना दल और निषाद पार्टी के साथ गठबंधन की भाजपा की घोषणा के बाद, अपना दल की प्रमुख अनुप्रिया पटेल, निषाद पार्टी के संजय निषाद, UP के CM योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा और अन्य लोगों की एक तस्वीर साझा की।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।