होम वेनेजुएला एक्शन का रिएक्शन? US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के घर पर हमला, टूटीं खिड़कियां

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Jan 5, 2026 06:27 PM

वेनेजुएला एक्शन का रिएक्शन? US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के घर पर हमला, टूटीं खिड़कियां

वेनेजुएला में निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी और अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद अब अमेरिका के भीतर ही सुरक्षा को लेकर बड़ी खबर आई है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस (JD Vance) के ईस्ट वालनट हिल्स स्थित आवास पर हमला हुआ है।

वेनेजुएला एक्शन का रिएक्शन? US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के घर पर हमला, टूटीं खिड़कियां

वॉशिंगटन/सिनसिनाटी: वेनेजुएला में निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी और अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद अब अमेरिका के भीतर ही सुरक्षा को लेकर बड़ी खबर आई है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस (JD Vance) के ईस्ट वालनट हिल्स स्थित आवास पर हमला हुआ है। सामने आई तस्वीरों में घर की खिड़कियां टूटी हुई नजर आ रही हैं।

हमले से जुड़ी 4 अहम बातें:

  1. संदिग्ध गिरफ्तार: हमले के तुरंत बाद एक्शन में आई यूएस सीक्रेट सर्विस (US Secret Service) ने मौके से एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है।
  2. बाल-बाल बचे वेंस: राहत की बात यह है कि हमले के वक्त जेडी वेंस और उनका परिवार घर पर मौजूद नहीं था। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, संदिग्ध घर के अंदर दाखिल नहीं हो पाया था।
  3. रात 12:15 बजे की घटना: पुलिस के मुताबिक, रात करीब 12:15 बजे एक शख्स को घर के पास से भागते हुए देखा गया। इससे पहले ही वेंस के घर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई थी और सड़कें बंद थीं।
  4. वेनेजुएला कनेक्शन: यह हमला वेनेजुएला में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के ठीक बाद हुआ है। वेंस के कार्यालय ने पुष्टि की है कि वे वेनेजुएला ऑपरेशन की प्लानिंग में शामिल थे, भले ही वे 'लाइव एक्शन' के दौरान मौजूद नहीं थे।

सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप

उपराष्ट्रपति के घर पर हुए इस हमले ने अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल सीक्रेट सर्विस और स्थानीय पुलिस यह जांच कर रही है कि पकड़े गए संदिग्ध का मकसद क्या था और क्या इसका सीधा संबंध वेनेजुएला की घटनाओं से है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)