होम यूपी में हर दो घंटे पर बलात्कार हो रहा है, कानून व्यवस्थ ध्वस्त: बीएसपी नेत्री कल्पना मिश्रा

समाचारराजनीतिप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशअपराध Akash Saxena Oct 30, 2021 12:17 PM

यूपी में हर दो घंटे पर बलात्कार हो रहा है, कानून व्यवस्थ ध्वस्त: बीएसपी नेत्री कल्पना मिश्रा

यूपी में हर दो घंटे पर बलात्कार हो रहा है। कानून व्यवस्थ ध्वस्त: बीएसपी नेत्री कल्पना मिश्रा पत्नी बसपा राष्ट्रीय महासचिव सांसद सतीश चंद्र मिश्रा

यूपी में हर दो घंटे पर बलात्कार हो रहा है, कानून व्यवस्थ ध्वस्त: बीएसपी नेत्री कल्पना मिश्रा

 शाहजहांपुर। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय नेत्री कल्पना मिश्रा पत्नी बसपा राष्ट्रीय महासचिव सांसद सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लोगों ने बहन जी का चार बार शासन देखा,अनुशासन देखा और कानून व्यवस्था व विकास देखा। किसी की मजाल नहीं थी कि महिलाओं को बुरी नियत से घूर कर भी देख ले। लेकिन आज भाजपा की सरकार में हमारी बहू बेटियां महफूज नहीं है। उत्तर प्रदेश में हर दो घंटे पर बलात्कार हो रहा है। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। न तो किसान की सुनी जा रही है न नौजवान का कोई पुरसा हाल है। न व्यापारी संस्तुष्ट है। सभी वर्ग परेशान है। महंगाई ने आम लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। उन्होंने अपील की कि एक बार फिर बहन जी की सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की सरकार बनाये और उत्तर प्रदेश को विकास सुरक्षा, खुशहाली के रास्ते पर ले जाए। 

श्रीमती कल्पना मिश्रा आज यहां एक मैरिज लॉन में बसपा प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को मुख्य अतिथि की हैसियत से सम्बोधित कर रही थी। उन्होंने बताया कि 23 जुलाई से बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा 75 जिलों का भ्रमण कर बसपा के पक्ष में ब्राह्मणों समेत सर्वजन समाज को एकजुट कर चुके है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सपा सरकार ने भी बसपा के कामों पर अपनी मोहर लगायी। आज जो जनेश्वर मिश्र पार्क है इसे बहन जी मा.कांशीराम पार्क के नाम से बना रही थी। मैट्रो की बुनियाद भी उन्होंने रखी थी। इस तरह के तमाम काम है जिन पर सपा सरकार ने अपनी मोहर लगा कर झूठी बाहवाही लूटी। कल्पना मिश्रा ने कहा कि आज योगी सरकार में ब्राह्मणों से खुन्नस खाकर पुलिस सबसे ज्यादा एनकाउंटर कर रही है। ब्राह्मणों का इतना अत्याचार पहले कभी नहीं हुआ। बिक डिग्री काण्ड में खुशी दुबे जिसकी तीन पहले शादी हुई थी। उसको जेल में डाल दिया जो आज भी बंद है। ऐसी संवेदनहीन सरकार जिसमें तमाम उदाहरण है। हाथरस काण्ड में रेप पीड़िता मृतका का शव उनके परिजनों को नहीं दिया गया। बसपा नेत्री ने कहा कि महंगाई इतनी बढ़ गयी है कि लोगों की रसोई खून के आंसू रो रही है। रसोई का कोई सामान नहीं ऐसा नहीं है जिस पर दो से चार गुना महंगाई न बढ़ी हो। उन्होंने ने लोगों से अपील की कि सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय के लिए एक बार फिर उत्तर प्रदेश में बहन जी की सरकार लाये। 

इससे पूर्व पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि योगी सरकार में चारों तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। महिलाओं की इज्जत सुरक्षित नहीं है। यूपी में पूरी तरह फर्जी एकाउंटर किये जा रहे है। साढ़े चार साल से अधिक का समय बीत गया है। कहीं कोई विकास नहीं हुआ है। उन्होंने लोगों से अपील की कि उत्तर प्रदेश में बहन मायावती की सरकार बनाकर आमजनता को राहत देने का काम करे।

इससे पूर्व बसपा नगर विधानसभा प्रभारी व संभावित प्रत्याशी सर्वेशचंद्र मिश्रा धांधू एडवोकेट ने 21 किलो की माला पहना कर व त्रिशूल और भागवत गीता देकर मुख्य अतिथि कल्पना मिश्रा का व पूर्व मंत्री नकुल दुबे व विजय मिश्रा का स्वागत किया। प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में भारी संख्या में ब्राह्मण समाज की महिलाएं जुटी।

प्रबुद्ध सम्मेलन की अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य डा. रानी त्रिपाठी ने की। संचालन रामरक्ष पाल ने किया। इस अवसर पर अमरचंद्र जौहर, राम कुमार मौर्या, हरिराम कश्यप, डा. राधेश्याम भारती, राजेश्वर सिंह, अनिरूद्ध यादव, जदुवीर गौतम, उदयवीर सिंह, राशिद कुरैशी, आराधना मिश्रा आदि नेतागण प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Akash Saxena

Akash Saxena

Mr. Akash Saxena is Chief Managing Editor at Aler Star News published from Shahjahanpur, Uttar Pradesh, India

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)