होम SIR in UP: यूपी में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष गहन पुनरीक्षण, पंचायत और विधानसभा चुनाव से पहले तैयारी तेज
पंचायत और विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इस दौरान 2003 की वोटर लिस्ट का मौजूदा सूची से मिलान किया जाएगा। राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने लखनऊ में बैठक कर अधिकारियों को इस प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया.
लखनऊ। पंचायत और विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इस दौरान 2003 की वोटर लिस्ट का मौजूदा सूची से मिलान किया जाएगा। राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने लखनऊ में बैठक कर अधिकारियों को इस प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया।
जानकारी के मुताबिक, जिन मतदाताओं का नाम 2003 और मौजूदा वोटर लिस्ट दोनों में मौजूद होगा, उन्हें किसी भी डॉक्यूमेंट की जरूरत नहीं पड़ेगी। लेकिन जिनके नाम बाद में जुड़े हैं या बच्चों के नाम जोड़े गए हैं, उन्हें जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे। अगर किसी मतदाता का नाम काटा जाएगा तो उसके अभिलेख सुरक्षित रखे जाएंगे।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने कहा कि “हर पात्र नागरिक का नाम निर्वाचक नामावली में दर्ज हो, यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। निर्वाचक नामावली को त्रुटिरहित, पारदर्शी और समावेशी बनाना अत्यंत आवश्यक है।”
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रशिक्षण प्राप्त ईआरओ अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में बीएलओ और सुपरवाइजरों को छोटे समूहों में प्रशिक्षित करें। साथ ही 18–19 आयु वर्ग के युवाओं को भी विशेष अभियान चलाकर सूची में शामिल किया जाए।
बीएलओ मतदाताओं के घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित करेंगे, भरवाएंगे और सत्यापन करेंगे। इसके बाद जानकारी को बीएलओ ऐप पर अपलोड किया जाएगा। प्रशिक्षण में संबंधित विधिक प्रावधान, ईआरओ नेट, बीएलओ ऐप और एनजीएसपी पोर्टल के उपयोग पर विशेष जोर दिया गया।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि एसआईआर की सटीक तिथि जल्द घोषित की जाएगी, लेकिन इसकी तैयारी हर स्तर पर तेज कर दी गई है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।