होम दिव्यांगों की देखभाल करने वालों को हर महीने मिलेंगे 6000 रुपये, दिल्ली सरकार की नई योजना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (17 सितंबर) के मौके पर दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार दिव्यांगजन और उनके परिजनों के लिए एक बड़ी योजना शुरू करने जा रही है। इस योजना के तहत दिव्यांगों की देखभाल करने वालों को हर महीने 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (17 सितंबर) के मौके पर दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार दिव्यांगजन और उनके परिजनों के लिए एक बड़ी योजना शुरू करने जा रही है। इस योजना के तहत दिव्यांगों की देखभाल करने वालों को हर महीने 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस योजना का शुभारंभ करेंगे। यह राशि सीधे लाभार्थियों के आधार से जुड़े बैंक खाते में भेजी जाएगी। सीएम ने कहा, “दिव्यांग लोग समाज के अभिन्न अंग हैं, उन्हें सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीने का हक है। यह योजना सुनिश्चित करेगी कि वे और उनका परिवार उपेक्षित महसूस न करें।”
सरकारी बयान के मुताबिक, इस योजना का लाभ उन्हीं को मिलेगा—
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि यह स्कीम सिर्फ आर्थिक मदद नहीं बल्कि दिव्यांगों की सामाजिक भागीदारी और आत्मनिर्भरता को बढ़ाने का प्रयास है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।