होम नेपाल की कार्यवाहक प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने तीन नए मंत्रियों को दिलाई शपथ, बांटे गए मंत्रालय

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Sep 15, 2025 07:21 PM

नेपाल की कार्यवाहक प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने तीन नए मंत्रियों को दिलाई शपथ, बांटे गए मंत्रालय

नेपाल की कार्यवाहक प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने सोमवार (15 सितंबर, 2025) को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए तीन नए चेहरों को शामिल किया। राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने प्रधानमंत्री की सिफारिश पर इन मंत्रियों को नियुक्त किया और शीतल निवास स्थित राष्ट्रपति कार्यालय में शपथ दिलाई.

नेपाल की कार्यवाहक प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने तीन नए मंत्रियों को दिलाई शपथ, बांटे गए मंत्रालय

काठमांडू। नेपाल की कार्यवाहक प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने सोमवार (15 सितंबर, 2025) को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए तीन नए चेहरों को शामिल किया। राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने प्रधानमंत्री की सिफारिश पर इन मंत्रियों को नियुक्त किया और शीतल निवास स्थित राष्ट्रपति कार्यालय में शपथ दिलाई।

ये हैं तीनों नवनियुक्त मंत्री

  • कुलमन घीसिंग – ऊर्जा, जल संसाधन और शहरी विकास मंत्रालय
  • रामेश्वर खनाल – वित्त मंत्रालय
  • ओम प्रकाश आर्यल – कानून और गृह मंत्रालय

73 वर्षीय कार्की ने संभाली जिम्मेदारी

73 वर्षीय सुशीला कार्की नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने रविवार (14 सितंबर, 2025) को पदभार ग्रहण किया था। कार्की को आंदोलनकारी ‘जेन जेड’ समूह की अनुशंसा पर कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया।

2026 में होंगे संसदीय चुनाव

नेपाल में अगले संसदीय चुनाव 5 मार्च, 2026 को होंगे। तब तक सुशीला कार्की कार्यवाहक सरकार का नेतृत्व करेंगी और देश की राजनीतिक स्थिरता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी संभालेंगी।

ओली के इस्तीफे से खत्म हुई अनिश्चितता

पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने व्यापक विरोध प्रदर्शनों और सोशल मीडिया पर लगे प्रतिबंध को लेकर उठे आक्रोश के बाद 9 सितंबर को इस्तीफा दे दिया था। इन प्रदर्शनों में अब तक 72 लोगों की मौत हो चुकी है। कार्की के शपथग्रहण के साथ ही राजनीतिक अस्थिरता की स्थिति काफी हद तक समाप्त हो गई।

कौन हैं ‘जेन जेड’?

‘जेन जेड’ (Gen Z) वह पीढ़ी है जो साल 1997 से 2012 के बीच पैदा हुई है। इन्हें डिजिटल नेटिव्स भी कहा जाता है, क्योंकि यह पीढ़ी तकनीक, इंटरनेट और सोशल मीडिया के साथ पली-बढ़ी है। नेपाल में हालिया प्रदर्शनों में इसी युवा वर्ग ने अहम भूमिका निभाई।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)