होम रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म...पीएम मोदी ने बताया कैसे बीते पांच साल; गिनाईं उपलब्धियां

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 10, 2024 09:38 PM

रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म...पीएम मोदी ने बताया कैसे बीते पांच साल; गिनाईं उपलब्धियां

रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म...पीएम मोदी ने बताया कैसे बीते पांच साल; गिनाईं उपलब्धियां

रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म...पीएम मोदी ने बताया कैसे बीते पांच साल; गिनाईं उपलब्धियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17वीं लोकसभा के अंतिम सत्र के आखिरी दिन सदन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पांच साल की उपलब्धियां गिनाईं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि पिछले पांच साल के दौरान देश किस तरह से रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के दौर से गुजरा है।

पीएम मोदी ने कहाकि सबसे अच्छी बात है कि इन चीजों को देश में महसूस भी किया जा सकता है। अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने संसद के सदस्यों का स्वागत किया और सदन चलाने के लिए स्पीकर ओम बिरला की तारीफ की।

एक साथ देखने को मिल रहा रिफॉर्म-परफॉर्म
प्रधानमंत्री मोदी ने कहाकि ऐसा बहुत कम ही देखने को मिलता है कि रिफॉर्म और परफॉर्म एक साथ देखने को मिले। इसके साथ ही हम अपनी आंखों के सामने ट्रांसफॉर्मेशन होते हुए देख रहे हैं। उन्होंने कहाकि यह सब 17वीं लोकसभा की देन है। पीएम मोदी ने कहाकि प्रजातंत्र की परंपरा में यह बेहद खास दिन है। उन्होंने कहाकि बीते पांच साल में सभी ने अपनी-अपनी क्षमता के मुताबिक देश के विकास में अपना योगदान दिया है। उन्होंने कहाकि पांच साल की वैचारिक यात्रा और देश सेवा में समर्पण के बद फिर से डेडिकेट करने का दिन है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहाकि 17वीं लोकसभा की प्रोडक्टिविटी 97 फीसदी रही। मुझे विश्वास है कि हम 18वीं लोकसभा में शत प्रतिशत की उत्पादकता रहने का संकल्प लेंगे। मोदी का कहना था कि जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान देश के हर राज्य ने भारत के सामर्थ्य और अपने प्रदेश की खूबी विश्व के सामने रखी जिसका असर आज भी है तथा 'पी-20' के माध्यम से भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था को पूरी दुनिया के सामने प्रस्तुत किया गया। उन्होंने संसद के नए भवन का निर्माण करवाने का निर्णय लेने का श्रेय लोकसभा अध्यक्ष बिरला को देते हुए कहा कि उसी का परिणाम है कि देश को संसद का नया भवन प्राप्त हुआ।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)