होम अन्तर्राष्ट्रीय निबन्ध प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रा सम्मानित

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 10, 2024 07:33 PM

अन्तर्राष्ट्रीय निबन्ध प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रा सम्मानित

अन्तर्राष्ट्रीय निबन्ध प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रा सम्मानित

अन्तर्राष्ट्रीय निबन्ध प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रा सम्मानित

लखनऊ, 10 फरवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस की कक्षा-12 की प्रतिभाशाली छात्रा कावेरी चौधरी को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित क्वीन्स कॉमनवेल्थ निबन्ध प्रतियोगिता’ में गोल्ड फाइनलिस्ट अवार्ड से नवाजा गया है। इस प्रकार, सी.एम.एस. की मेधावी छात्रा ने अपनी रचनात्मक सोच व उत्कृष्ट लेखन के दम पर लखनऊ का गौरव विश्व पटल पर बढ़ाया है। यह प्रतियोगिता लंदन की रॉयल कॉमनवेल्थ सोसाइटी द्वारा आयोजित की गयी जिसमें कई देशों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस अन्तर्राष्ट्रीय निबन्ध प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रा ने अपने लेखन द्वारा आदर्श विश्व व्यवस्था की रूपरेखा प्रदर्शित करने के साथ ही विश्वव्यापी समस्याओं के रचनात्मक समाधान भी सुझाये। रॉयल कॉमनवेल्थ सोसाइटी, लंदन ने कावेरी के विश्वव्यापी, मानवीय एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए गोल्ड फाइनलिस्ट अवार्ड से सम्मानित किया। सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट व प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने सी.एम.एस. की होनहार छात्रा की उपलब्धि पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

      सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं क्योंकि सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें सामाजिक गतिविधियों एवं रचनात्मक कार्यों के लिए विशेष रूप से प्रेरित करता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं में अपनी बहुमुखी प्रतिभा की छाप छोड़कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)