होम राष्ट्रीय फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता में रेजल को ‘सुपर परफार्मर अवार्ड’

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 3, 2024 08:45 PM

राष्ट्रीय फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता में रेजल को ‘सुपर परफार्मर अवार्ड’

राष्ट्रीय फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता में रेजल को ‘सुपर परफार्मर अवार्ड’

राष्ट्रीय फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता में रेजल को ‘सुपर परफार्मर अवार्ड’

लखनऊ, 3 जनवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज द्वितीय कैम्पस की केजी की प्रतिभाशाली छात्रा रेजल खान को राष्ट्रीय फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु ‘सुपर परफार्मर अवार्ड’ से नवाजा गया है। यह प्रतियोगिता भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त चाइल्ड ड्रीम बूस्टर हब के संयोजकत्व में आयोजित हुई, जिसमें देश भर के अनेक प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग कर अपनी फैन्सी ड्रेस प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रा की बाल सुलभ प्रतिभा, आकर्षक वेषभूषा एवं आत्मविश्वास का जोरदार प्रदर्शन देखकर निर्णायक मण्डल के सदस्य अभिभूत हो गये। आयोजकों ने रेजल की बहुमुखी प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने इस प्रतिभाशाली छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

      सी.एम.एस. अपने छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने एवं संवारने हेतु छोटी उम्र से ही प्रोत्साहित करता है, साथ ही विभिन्न रचनात्मक व सृजनात्मक प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग हेतु प्रेरित करता है, जिससे आगे चलकर ये छात्र विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में अपनी रचनात्मक प्रतिभा का उपयोग कर मानवता का कल्याण करने में सक्षम बन सकें। श्री शर्मा ने आगे कहा कि सी.एम.एस. अपने छात्रों को भौतिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक तीनों प्रकार की संतुलित एवं उद्देश्यपूर्ण शिक्षा प्रदान कर उन्हें मानव जाति के लिए ईश्वर का उपहार एवं टोटल क्वालिटी पर्सन बनाने को संकल्पित है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)