होम कहानी तो जेल जाने की भी होगी; अब कांग्रेस ने कड़वे अंदाज में AAP को दिया जवाब

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 2, 2024 09:57 PM

कहानी तो जेल जाने की भी होगी; अब कांग्रेस ने कड़वे अंदाज में AAP को दिया जवाब

कहानी तो जेल जाने की भी होगी; अब कांग्रेस ने कड़वे अंदाज में AAP को दिया जवाब

कहानी तो जेल जाने की भी होगी; अब कांग्रेस ने कड़वे अंदाज में AAP को दिया जवाब

लोकसभा चुनाव के लिए 'इंडिया' गठबंधन में शामिल आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच एक बार फिर कड़वाहट बढ़ती दिख रही है। पंजाब से लेकर दिल्ली तक नेताओं के बीच जुबानी जंग शुरू हो चुकी है।

पंजाब के सीएम भगवंत मान को उन्हीं के अंदाज में जवाब देते हुए कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा है कि मां बच्चों को कहानी यह भी सुना सकती है कि पूरी आम आदमी पार्टी जेल जली गई। उन्होंने यह भी कहा कि केजरीवाल की पार्टी भरोसे के लायक नहीं है और यदि उन्हें इंडिया गठबंधन में रहना है तो समझना होगा कि दूसरे दलों के साथ मिलकर चलना होगा।

संदीप दीक्षित ने पीटीआई से बातचीत में कहा, 'आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन की संभवत: सबसे छोटी सहयोगी है। वे इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं भी या नहीं यह सिर्फ आम आदमी पार्टी जानती है। हम लगातार कहते रहे हैं कि वे भरोसेमंद नहीं। दर्भाग्य है कि ना तो केजरीवाल और ना ही उनके लोग जानते हैं कि गठबंधन की राजनीति क्या है। उन्हें समझना होगा। यदि उन्हें इंडिया गठबंधन में रहना है तो उन्हें समझना होगा कि उन्हें दूसरे दलों के साथ काम करना होगा।'

भगवंत मान के बयान का जिक्र करते हुए संदीप दीक्षित ने कहा, 'एक बात यह भी है कि 2-3 महीने में पूरी आम आदमी पार्टी तिहाड़ जेल में होगी। यह कहानी भी माएं बच्चों को बता सकती हैं कि एक केजरीवाल था जो ईमानदारी का दावा करके आया था और देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री होने की वजह से जेल गया।' संदीप दीक्षित ने यह भी कहा कि वास्तव में आम आदमी पार्टी भाजपा की समर्थक है और इसलिए गैर भाजपा गठबंधन में वह सहज नहीं है।

भगवंत मान ने क्या कहा था
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस को लेकर तंज कसा था। उन्होंने कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे लेकर एक सवाल के जवाब में कहा, 'हम तो देश के लिए लड़ रहे हैं। संविधान बचेगा तो देश बचेगा। संविधान तो बचेगी तो देश बचेगा। संविधान बचेगा तो पार्टियां बचेंगी।' इस बीच एक और सवाल के जवाब में उन्होंने तीखा तंज कसा और कहा, 'पंजाब से दिल्ली तक मां अपने बच्चे को दुनिया की सबसे छोटी कहानी सुना सकती है- एक थी कांग्रेस।'

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)