होम अयोध्या आ रही फ्लाइट में जय श्री राम भक्तिमय थे यात्री; किया हनुमान चालीसा का पाठ

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 30, 2023 08:16 PM

अयोध्या आ रही फ्लाइट में जय श्री राम भक्तिमय थे यात्री; किया हनुमान चालीसा का पाठ

अयोध्या आ रही फ्लाइट में जय श्री राम भक्तिमय थे यात्री; किया हनुमान चालीसा का पाठ

अयोध्या आ रही फ्लाइट में जय श्री राम भक्तिमय थे यात्री; किया हनुमान चालीसा का पाठ

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में नवनिर्मित महर्षि वाल्मिकी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अयोध्या धाम पहुंचने वाली पहली फ्लाइट में एक अद्भुत नजारा देखने को मिला। फ्लाइट के दौरान विमान में सवार यात्रियों ने 'हनुमान चालीसा' का पाठ कर अपनी यात्रा की शुरुआत की।बता दें शनिवार को अयोध्या के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन पीएम मोदी द्वारा किया गया। अयोध्या के लिए उड़ान भरने वाली पहली फ्लाइट शाम करीब चार बजे अयोध्या हवाई अड्डे पर पहुंच गई है। इस फ्लाइट के पायलट के पिता इस खास मौके पर काफी खुश हैं और उन्होंने कहा कि इस क्षण पर उन्हें गर्व है। केबिन ने अंदर अपने बारे में बताते हुए फ्लाइट के पायलट ने 'जय श्री राम' का नारा लगाया।
अयोध्या पहुंचेगी पहली कमर्शियल फ्लाइट
पायलट के पिता मुक्तेश्वर सिंह (75) का कहना है कि यह उनके परिवार के लिए गर्व का क्षण है क्योंकि हवाई अड्डे के उद्घाटन के बाद उनका बेटा पहला कमर्शियल यात्री विमान लेकर कुछ ही देर में आयेगा। इंडिगो विमान के पायलट कैप्टन आशुतोष शेखर (33) हवाई अड्डे के उद्घाटन के बाद पहला वाणिज्यिक यात्री विमान को लेकर आज शाम चार बजे यहां पहुंचे। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, अयोध्या के अत्याधुनिक हवाई अड्डे का पहला चरण 1,450 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया गया है।
हवाई अड्डे के टर्मिनल भवन का क्षेत्रफल 6,500 वर्ग मीटर है, जो सालाना लगभग 10 लाख यात्रियों की सेवा करने के लिए तैयार रहेगा। टर्मिनल भवन का अग्रभाग अयोध्या के आगामी श्री राम मंदिर की मंदिर वास्तुकला को दर्शाता है। टर्मिनल भवन के अंदरूनी हिस्सों को भगवान श्रीराम के जीवन को दर्शाते हुए स्थानीय कला, चित्रों और भित्ति चित्रों से सजाया गया है।
पायलट ने कहा - जय श्री राम
इन सुविधाओं से लैस है अयोध्या का हवाई अड्डा
अयोध्या हवाई अड्डे का टर्मिनल भवन विभिन्न सुविधाओं से लैस है जिनमें इंसुलेटेड रूफिंग सिस्टम, एलईडी लाइटिंग, वर्षा जल संचयन, फव्वारे के साथ भूनिर्माण, जल उपचार संयंत्र, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, सौर ऊर्जा संयंत्र शामिल हैं। हवाई अड्डे से क्षेत्र में संपर्क में सुधार होगा, जिससे पर्यटन, व्यावसायिक गतिविधियों और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा। प्रधानमंत्री एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे जहां वह राज्य में 15,700 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)