होम सी.एम.एस. गोमती नगर बना प्रदेश का ‘सर्वश्रेष्ठ विद्यालय’

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 17, 2023 07:28 PM

सी.एम.एस. गोमती नगर बना प्रदेश का ‘सर्वश्रेष्ठ विद्यालय’

सी.एम.एस. गोमती नगर बना प्रदेश का ‘सर्वश्रेष्ठ विद्यालय’

सी.एम.एस. गोमती नगर बना प्रदेश का ‘सर्वश्रेष्ठ विद्यालय’

लखनऊ, 17 अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) को एक बार फिर से उत्तर प्रदेश के ‘सर्वश्रेष्ठ स्कूल’ के खिताब से नवाजा गया है। इस उपलब्धि हेतु विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती आभा अनन्त को दिल्ली के होटल जे. डब्ल्यू. मैरियट में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह शैक्षिक पत्रिका ‘एजुकेशन वर्ल्ड’ के तत्वावधान में आयोजित किया गया। सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) को लगातार 11वीं बार इस सम्मान से नवाजा गया है, जो कि एक रिकार्ड है। सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट एवं एम.डी., प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने विद्यालय की इस उपलब्धि पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसका सम्पूर्ण श्रेय विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं कर्तव्यनिष्ठ व विद्वान शिक्षकों को दिया है।

      एजुकेशन वर्ल्ड इण्डिया स्कूल रैंकिंग-2023 में सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) ने लखनऊ व उत्तर प्रदेश का नम्बर वन स्कूल होने का गौरव प्राप्त किया है। देश भर के प्रतिष्ठित ‘को-एड डे स्कूलों’ के आकलन में सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) को विभिन्न मानकों के आधार पर उत्तर प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ स्कूल चुना गया है। इण्डिया स्कूल रैंकिंग के अन्तर्गत देश भर के टॉप स्कूलों को 14 मानकों पर आंका गया, जिनमें ऐकेडमिक रेप्यूटेशन, कम्पीटेन्स ऑफ फैकल्टी, करीकुलम एण्ड पेडागॉजी, लीडरशिप मैनेजमेन्ट, इन्फ्रास्ट्रक्चर, कम्युनिटी सर्विस, ऑनलाइन एजूकेशन आदि प्रमुख हैं। सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) ने सभी मानकों पर खरा उतरते हेतु लखनऊ एवं उत्तर प्रदेश का नं. 1 स्कूल कहलाने का गौरव प्राप्त किया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)