होम वीरेंद्र सहवाग की भविष्यवाणी, विराट कोहली के लिए यादगार रहने वाला है यह वर्ल्ड कप

समाचारखेल Alert Star Digital Team Oct 12, 2023 10:42 PM

वीरेंद्र सहवाग की भविष्यवाणी, विराट कोहली के लिए यादगार रहने वाला है यह वर्ल्ड कप

वीरेंद्र सहवाग की भविष्यवाणी, विराट कोहली के लिए यादगार रहने वाला है यह वर्ल्ड कप

वीरेंद्र सहवाग की भविष्यवाणी, विराट कोहली के लिए यादगार रहने वाला है यह वर्ल्ड कप

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने विराट कोहली को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। सहवाग का मानना है कि किंग कोहली के लिए ये वर्ल्ड कप यादगार रहने वाला है। सहवाग ने यह बात इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान मैच के बाद कही जिसमें विराट कोहली ने इस टूर्नामेंट का लगातार दूसरा अर्धशतक जड़ा है।

कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ नाबाद 55 रनों की पारी खेलने से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुश्किल परिस्थितियों में 85 रन बनाए थे।

अफगानिस्तान के खिलाफ इस मैच में असली महफिल तो कप्तान रोहित शर्मा ने लूटी जिन्होंने 273 रनों के लक्ष्य का पीछा कर 131 रनों की धमाकेदार पारी खेली। हिटमैन की इस पारी की वजह से यह लक्ष्य भारत के लिए आसान बन गया और टीम ने 35 ओवर में टारगेट चेज कर दिया।

अफगानिस्तान पर भारत की 8 विकेट से जीत के बाद सहवाग ने ट्वीट करते हुए लिखा 'इन दोनों को देखकर खुशी हुई। विराट जबरदस्त फॉर्म में हैं, चाहे 2/3 हो या 150/1, वह हमेशा खड़े रहते हैं और मुझे यकीन है कि यह उनके लिए एक यादगार विश्व कप रहने वाला है। रोहित को पूरे जोश में देखना हमेशा आनंददायक होता है। रोहित, विराट, बुमराह, 3 सबसे अनुभवी खिलाड़ी, जिन्होंने अच्छा खेल दिखाया और हमारे लिए शानदार जीत दर्ज की।'

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)