होम UP Employees को Diwali से पहले बड़ा तोहफा! DA, Bonus और बढ़े मानदेय की तैयारी, जानें किसे कितना मिलेगा

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 4, 2026 04:40 PM

UP Employees को Diwali से पहले बड़ा तोहफा! DA, Bonus और बढ़े मानदेय की तैयारी, जानें किसे कितना मिलेगा

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार राज्य कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा देने की तैयारी में है। सरकार की ओर से राज्य कर्मियों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता (DA) और बोनस देने की तैयारी की जा रही है।

UP Employees को Diwali से पहले बड़ा तोहफा! DA, Bonus और बढ़े मानदेय की तैयारी, जानें किसे कितना मिलेगा

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार राज्य कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा देने की तैयारी में है। सरकार की ओर से राज्य कर्मियों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता (DA) और बोनस देने की तैयारी की जा रही है। बोनस की राशि 3,400 रुपये से लेकर 7,000 रुपये तक हो सकती है। इसके साथ ही सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) देने की भी तैयारी है।

बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता जुलाई से लागू किए जाने की संभावना है। वहीं राज्य के करीब 2.70 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों के मानदेय में भी बढ़ोतरी की तैयारी है। प्रस्ताव के अनुसार श्रेणी-1 के कर्मचारियों को 40,000 रुपये, श्रेणी-2 के कर्मचारियों को 25,000 रुपये, श्रेणी-3 के आउटसोर्स कर्मचारियों को 22,000 रुपये और श्रेणी-4 के कर्मचारियों को 20,000 रुपये मानदेय मिलने की संभावना है। अक्टूबर का बढ़ा हुआ वेतन नवंबर में मिलने की बात कही जा रही है।

सितंबर से बढ़े मानदेय का मिल सकता है लाभ

सचिवालय प्रशासन के अनुसार, प्रदेश के विभिन्न विभागों में करीब 2.70 लाख कर्मचारी आउटसोर्स के माध्यम से काम कर रहे हैं। अगर बिजली विभाग के आउटसोर्स कर्मचारियों को भी इसमें शामिल किया जाए तो यह संख्या लगभग 3.50 लाख से अधिक हो जाती है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2 सितंबर को आउटसोर्स सेवा का पोर्टल शुरू किया था। ऐसे में माना जा रहा है कि बढ़े हुए मानदेय का लाभ सितंबर से ही कर्मचारियों को मिल सकता है। इससे बड़ी संख्या में आउटसोर्स कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।

महिला कर्मचारियों को मिलेगा 180 दिन का मातृत्व अवकाश

आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए प्रस्तावित सुविधाओं में मातृत्व अवकाश को लेकर भी महत्वपूर्ण बदलाव शामिल है। यूपीकास की व्यवस्थाओं के मुताबिक, महिला कर्मियों को अब 180 दिन का मातृत्व अवकाश मिलने की बात कही गई है।

इसके अलावा कर्मचारियों को हर महीने की पांच तारीख को मानदेय देने की व्यवस्था किए जाने की तैयारी है। कर्मचारियों के लिए मेडिकल अवकाश और उन्हें तथा उनके परिवार के सदस्यों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी योजना है।

कर्मचारी संगठनों ने सरकार के कदम का किया स्वागत

सरकार की इस योजना का कर्मचारी संगठनों की ओर से स्वागत किया गया है। आउटसोर्स सेवा में काम करने वाले कर्मचारियों के मानदेय को लेकर लंबे समय से शिकायतें सामने आती रही हैं। अब एक ही पोर्टल के जरिए कर्मचारियों को कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है।

वहीं बोनस के ऐलान की खबर से कर्मचारियों और कर्मचारी संगठनों में भी उत्साह है। संगठनों ने इसे सरकार की ओर से सकारात्मक कदम बताया है। आने वाले समय में बाकी प्रस्तावित सुविधाओं का लाभ भी कर्मचारियों को मिलने की संभावना है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)