होम सपा नेताओं ने विदेश जाने की बुकिंग शुरू की, मुख्यमंत्री योगी बोले- 300 प्लस का आंकड़ा पार करेगी भाजपा

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 25, 2022 08:44 PM

सपा नेताओं ने विदेश जाने की बुकिंग शुरू की, मुख्यमंत्री योगी बोले- 300 प्लस का आंकड़ा पार करेगी भाजपा

सपा नेताओं ने विदेश जाने की बुकिंग शुरू की, मुख्यमंत्री योगी बोले- 300 प्लस का आंकड़ा पार करेगी भाजपा

सपा नेताओं ने विदेश जाने की बुकिंग शुरू की, मुख्यमंत्री योगी बोले- 300 प्लस का आंकड़ा पार करेगी भाजपा

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक घमासान मचा हुआ है। इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को दावा किया भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पहले चरण से ही बढ़त बनाए हुए हैं। यह लड़ाई 80 बनाम 20 की है। इस चुनाव में भाजपा को 80 फीसदी सीटें मिलेंगी। जबकि 20 सीटें अन्य में बटेंगी। मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या से लेकर प्रयागराज तक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। 

इसी बीच मुख्यमंत्री योगी ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग पहले अपनी जेब में तमंचा लेकर रामभक्तों पर गोली चलाते थे, अब वे भी बजरंग बली की गदा लेकर घूम रहे हैं। वे इस चुनाव में बुरी तरह परास्त होंगे तो अगली बार रामभक्तों के साथ कारसेवा करने के लिए श्री अयोध्या जी में दिखाई देंगे।

सपा ने शुरू की विदेश की बुकिंग

प्रयागराज में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सपा नेताओं ने मुंह छुपाने के लिए 10 मार्च के बाद विदेश जाने के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी है। लेकिन उनके सामने एक समस्या खड़ी हो गई है क्योंकि कुछ उड़ानों को कोविड के कारण और कुछ को यूक्रेन-रूस संघर्ष के कारण प्रतिबंधित कर दिया गया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)