होम उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए थमा चुनावी शोर, इन दिग्गजों की किस्मत लगी दांव पर

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 25, 2022 08:42 PM

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए थमा चुनावी शोर, इन दिग्गजों की किस्मत लगी दांव पर

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए थमा चुनावी शोर, इन दिग्गजों की किस्मत लगी दांव पर

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए थमा चुनावी शोर, इन दिग्गजों की किस्मत लगी दांव पर

 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए शुक्रवार शाम छह बजे प्रचार समाप्त हो गया। इस चरण में 12 जिलों की 61 सीटों पर 27 फरवरी को मतदान होगा। राज्‍य के मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि पांचवें चरण के चुनाव के लिए शुक्रवार शाम छह बजे के बाद से प्रचार पर प्रभावी रूप से रोक लग गई है और यह रोक पांचवें चरण का मतदान समाप्त होने अर्थात 48 घंटे तक प्रभावी रहेगी। उन्होंने बताया कि पांचवें चरण के मतदान की तैयारी पूरी कर ली गई है और 27 फरवरी को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी तरीके से मतदान सम्पन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। 

जानकारी के अनुसार पांचवें चरण में 692 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं जिनकी राजनीतिक तकदीर का फैसला करीब 2.24 करोड़ मतदाता करेंगे। मतदान रविवार सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। पांचवें चरण में आने वाले जिलों में सुलतानपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, बाराबंकी, अयोध्या, बहराइच, श्रावस्ती एवं गोंडा जिले के अलावा अमेठी और रायबरेली जिला भी शामिल है जिन्हें कांग्रेस का गढ़ माना जाता था।

उल्लेखनीय है कि पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अपने गृह जिले कौशांबी के सिराथू विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार हैं जिनके मुकाबले समाजवादी पार्टी ने अपना दल (कमेरावादी) की नेता पल्लवी पटेल को मैदान में उतारा है। पल्लवी पटेल की बहन और केंद्र सरकार में मंत्री अनुप्रिया पटेल मौर्य के पक्ष में चुनाव प्रचार कर चुकी हैं जबकि शुक्रवार को समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव की पत्‍नी डिंपल यादव और सपा सांसद व मशहूर अभिनेत्री जया बच्चन भी पल्लवी पटेल का प्रचार करने सिराथ पहुंची थीं। गृह मंत्री अमित शाह ने भी शुक्रवार को मौर्य समेत कई भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए सपा पर जमकर प्रहार किया।

पांचवें चरण में अयोध्या से लेकर प्रयागराज और चित्रकूट जैसे धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्रों में मतदान होना है। अमेठी की पूर्व रियासत के मुखिया संजय सिंह अमेठी में इस बार भाजपा से उम्मीदवार हैं जबक राज्‍य के मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह प्रतापगढ़ जिले की पट्टी, खादी ग्रामोद्योग मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह प्रयागराज जिले की पश्चिम विधानसभा सीट, नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी इसी जिले की दक्षिण सीट, समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री गोंडा जिले की मनकापुर सुरक्षित और राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय चित्रकूट विधानसभा सीट से किस्मत आजमा रहे हैं। वर्ष 1993 से ही प्रतापगढ़ जिले के कुंडा से चुनाव जीत रहे रघुराज प्रताप सिंह इस बार अपनीजनसत्ता पार्टी के टिकट पर परंपरागत सीट पर चुनाव मैदान में हैं।

प्रतापगढ़ जिले में ही अपना दल (कमेरावादी) की अध्यक्ष कृष्णा पटेल समाजवादी गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में भाजपा को टक्‍कर दे रही हैं। कृष्णा पटेल नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री अनुप्रिया पटेल की मां हैं। विधानसभा में कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा उर्फ मोना भी प्रतापगढ़ जिले की अपनी परंपरागत रामपुर खास सीट से किस्मत आजमा रही हैं। चौथे चरण का मतदान पूरा होने के बाद राज्य की 403 विधानसभा सीटों में अब तक 231 पर मतदान हो चुका है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)