होम ट्रेनों का स्पेशल दर्जा हटने से रेल यात्रियों को हुआ फायदा, जानें कितना घटा यात्री ट्रेनों का किराया

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Nov 18, 2021 11:00 PM

ट्रेनों का स्पेशल दर्जा हटने से रेल यात्रियों को हुआ फायदा, जानें कितना घटा यात्री ट्रेनों का किराया

ट्रेनों का स्पेशल दर्जा हटने से रेल यात्रियों को हुआ फायदा, जानें कितना घटा यात्री ट्रेनों का किराया

ट्रेनों का स्पेशल दर्जा हटने से रेल यात्रियों को हुआ फायदा, जानें कितना घटा यात्री ट्रेनों का किराया

रेलवे द्वारा ट्रेनोंं का स्‍पेशल दर्जा हटाने से यात्रियों का काफी फायदा हुआ है। इससे ट्रेनों के किराये में अच्‍छी खासी कमी आई है।

रेल मंत्रालय द्वारा रोज 432 ट्रेनों से स्पेशल का दर्जा हटाते ही 300 रुपये से लेकर 570 रुपये तक किराया घट गया है। यह बात अलग है कि स्पेशल ट्रेनों का टैग हटाने के लिए प्रतिदिन जो लक्ष्य तय था, उसे हासिल करने में रेलवे पहले दिन पिछड़ गया था। यद्यपि अब पिछले तीन दिनों में 1866 स्पेशल ट्रेनों का टैग बदला जा चुका है। कुल लक्ष्य 3110 ट्रेनों का टैग बदलने का है। ट्रेनों का नंबर बदलते ही अब प्रथम श्रेणी के एसी के साथ ही स्लीपर कोच भी लगने लगे हैं।

300 रुपये से 570 रुपये तक घटा किराया

गौरतलब है कि प्रतिदिन 432 ट्रेनों टैग हटाने का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता और मुंबई में साफ्टवेयर अपडेट किया जा रहा है। रोजाना छह घंटे इसी काम पर लगे हैं। रात साढ़े ग्यारह बजे से सुबह साढ़े पांच तक नंबर बदलने का काम चल रहा है, जिस कारण स्टेशन से टिकट नहीं मिल पा रहा है।

रोजाना 432 ट्रेनों का स्पेशल टैग हटाने का रखा था लक्ष्य, पहले दिन लक्ष्य से पिछड़ गए थे

ट्रेनों का नंबर बदल जाने के बाद ट्रेन संख्या 12420 नई दिल्ली से लखनऊ तक जाने वाली गाड़ी में प्रथम श्रेणी एसी को कोच जोड़ दिया है। इसी प्रकार अमृतसर से हावड़ा जाने वाली ट्रेन संख्या 12332 हिमगिरी एक्सप्रेस में किराया कम होने के साथ-साथ प्रथम श्रेणी एसी व स्लीपर का कोच भी लगने लगा है। अभी इस ट्रेन में द्वितीय श्रेणी टिकट की भी बुकिंग हो रही है, लेकिन बाद में इसे सामान्य कोच कर दिया जाएगा।

-----------------

तिथिवार ट्रेनोंं से स्‍पेशल का दर्जा हटाने का विवरण

जोन 14 नवंबर 15 नवंबर 16 नवंबर 17 नवंबर

  • चेन्नई- 50 130 132 132
  • कोलकाता- 52 159 173 50
  • दिल्ली- 50 170 170 170
  • मुंबई- 50 114 114 150
  • कुल- 202 573 589 502

---------------

ट्रेन संख्या किरायाा सेकेंड एसी किराया चेयरकार किराया स्लीपर

  • 02420 - 1670 रुपये 920 रुपये 210 रुपये
  • 12420- 1250 रुपये 725 रुपये 195 रुपये
  • 02332- 3550 रुपये 2485 रुपये 500 रुपये
  • 12332- 2980 रुपये 2065 रुपये 485 रुपये
  • 02232- 1895 रुपये 1360 रुपये 250 रुपये
  • 12232- 1445 रुपये 1045 रुपये 235 रुपये

(स्पेशल ट्रेन के शून्य अंक से शुरु, स्पेशल का दर्जा हटाकर शून्य की जगह एक लगाया।)

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)