होम यूपी में विजय संकल्प यात्रा निकालेगी भाजपा, राजनाथ-शाह को भी अहम जिम्मेदारी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Nov 18, 2021 10:51 PM

यूपी में विजय संकल्प यात्रा निकालेगी भाजपा, राजनाथ-शाह को भी अहम जिम्मेदारी

यूपी में विजय संकल्प यात्रा निकालेगी भाजपा, राजनाथ-शाह को भी अहम जिम्मेदारी

यूपी में विजय संकल्प यात्रा निकालेगी भाजपा, राजनाथ-शाह को भी अहम जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में एक अहम बैठक की और राज्य के चार हिस्सों से विजय संकल्प यात्रा आयोजित करने का फैसला लिया।

बैठक में उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह समेत पार्टी के अन्य सदस्य मौजूद थे। राज्य भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि पार्टी ने उत्तर प्रदेश के चार हिस्सों से 'विजय संकल्प यात्रा' आयोजित करने का फैसला किया है। उनके लिए प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं।

पीएम मोदी भी बैठक में हो सकते हैं शामिल
जानकारी के मुताबिक, इन रैलियों का समापन लखनऊ में होगा जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हो सकते हैं। इन यात्राओं की तिथि और मार्ग अभी तय नहीं किया गया है। भाजपा के जो कार्यक्रम चल रहे हैं और जो भविष्य में होंगे, उन पर पार्टी में चर्चा हुई है। यह भी तय किया गया है कि प्रदेश के छह क्षेत्रों में बूथ अध्यक्षों द्वारा एक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें व्यवस्थित पंजीकरण होगा।

नड्डा गोरखपुर और कानपुर, राजनाथ सिंह अवध जाएंगे
स्वतंत्र देव ने यह भी बताया कि नड्डा गोरखपुर और कानपुर जाएंगे। राजनाथ सिंह अवध और काशी जाएंगे जबकि अमित शाह इन बूथ सम्मेलनों के लिए ब्रज और राज्य के पश्चिमी हिस्सों में जाएंगे। उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि बैठक में राजनीतिक, सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों पर भी चर्चा की गई है।

उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष ने सभी सदस्यों को पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों के प्रति चौकस रहने का निर्देश दिया। सूत्रों ने बताया कि इससे पहले बुधवार को भाजपा घोषणापत्र समिति ने भी घोषणापत्र की रूपरेखा पर चर्चा के लिए लखनऊ में अपनी पहली बैठक की थी। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव अगले साल 2022 में होने हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)