होम विधिक सहायता केन्द्र का उदघाटन प्रधान न्यायाधीष परिवार न्यायालय नरेन्द्र बहादुर प्रसाद ने फीता काटकर किया
विधिक सहायता केन्द्र का उदघाटन प्रधान न्यायाधीष परिवार न्यायालय नरेन्द्र बहादुर प्रसाद ने फीता काटकर किया
शाहजहाँपुर। उ0 प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार दिनांक 18.11.2021 दिन गुरूवार को विधिक सहायता केन्द्र का उदघाटन प्रधान न्यायाधीष परिवार न्यायालय नरेन्द्र बहादुर प्रसाद द्वारा फीता काटकर किया गया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आशुतोष तिवारी द्वारा बताया गया कि इस विधिक सहायता केन्द्र में ऐसे वैवाहिक मामले जिसमें अभी मुकदमे दर्ज नही हुये उनमें पक्षकारों को बुला कर उनमें आपसी समझौता कराना ही इसका मुख्य उदेदश्य है। केन्द्र के माध्यम से आमजन को निशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध करायी जायेगी। यह अपने आप में एक अनोखा पहल है कि मुकदमा दर्ज होने से पहले ही पक्षकारों में समझौता कराके मुकदमे की सम्भाविता को समाप्त कर दिया जायेगा।
इस मौके पर प्रभारी जनपद न्यायाधीश किरन पाल सिंह, अपर जिला जज अखिलेश कुमार पाठक, अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय नरेन्द्र बहादुर प्रसाद, अपर जिला जज पिन्कु कुमार तथा अन्य न्यायिक अधिकारीगण व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।