होम ओवैसी का एलान: महाराष्ट्र में मुसलमानों को दिलाएंगे आरक्षण, पूरे प्रदेश में करेंगे आंदोलन
ओवैसी का एलान: महाराष्ट्र में मुसलमानों को दिलाएंगे आरक्षण, पूरे प्रदेश में करेंगे आंदोलन
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने गुरुवार को कहा कि महाराष्ट्र में मुसलमानों के लिए आरक्षण की मांग के साथ पूरे राज्य में आंदोलन करेगी।
उन्होंने यह बात औरंगाबाद में 'महाराष्ट्र में मुसलमानों की मौजूदा स्थिति' विषय पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद कही। इस कार्यक्रम का आयोजन दुआ फाउंडेशन और सेंटर फॉर डेवलपमेंट पॉलिसी एंड प्रैक्टिस की ओर से करवाया गया था।
हैदराबाद से सांसद ओवैसी ने दावा किया कि अदालत ने स्वीकार किया है कि मुस्लिम समुदाय में 50 जातियों को आरक्षण दिया जाना चाहिए। फिर भी, सभी राजनीतिक दल मराठा समुदाय का समर्थन कर रहे हैं लेकिन कोई भी मुसलमानों के लिए आरक्षण पर बात नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा, 'हम मुसलमानों के लिए आरक्षण की मांग के साथ पूरे महाराष्ट्र में आंदोलन करेंगे। हम चाहते हैं कि राज्य सरकार नागपुर विधानसभा सत्र में इसे लेकर अध्यादेश लाए।'
वहीं, मराठा आरक्षण के मुद्दे पर ओवैसी ने कहा कि मराठा समुदाय को आरक्षण के लिए प्रदर्शन करने चाहिए और एआईएमआईएम उनका साथ देगी। उन्होंने कहा कि राज्य में मराठा समुदाय काफी समय से शांत है। उन्हें आंदोलन करना चाहिए और हम उनके साथ शामिल होंगे। असके साथ ही ओवैसी ने राज्य के अमरावती जिले में कुछ दिन पहले हुई हिंसा की घटना की निंदा की और कहा कि इस मामले की तह तक जाने के लिए जांच करवाई जानी चाहिए।
राजस्थान में शुरू करेंगे एआईएमआईएम की इकाई बीते दिनों राजस्थान के दौरे पर गए असदुद्दीन ओवैसी ने प्रदेश में अगले दो महीनों के अंदर अपनी पार्टी एआईएमआईएम की इकाई की शुरूआत करने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि हमारा ध्यान पार्टी को यहां लाना और उसके आधार को मजबूत करना है। हम पूरी तैयारी के साथ इसे लेकर काम करेंगे। ओवैसी ने कहा था कहा कि हमारी कोशिश प्रदेश के मुसलमान अल्पसंख्यकों को एक मजबूत आवाज और राजनीतिक मंच प्रदान करना है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।