होम कैविनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने अपने गृह जनपद शाहजहांपुर में सबसे पहले सुबह 7:00 बजे अपना वोट डालकर मीडिया से क्या कहा जानिए
कैविनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने अपने गृह जनपद शाहजहांपुर में सबसे पहले अपना वोट डालकर मीडिया से कहा हर मोहल्ले हर गली में एक ही आवाज है "फिर से एक बार बीजेपी सरकार"
शाहजहाँपुर। विधानसभा चुनाव 2022 के दूसरे चरण में होने वाले मतदान में आज शाहजहाँपुर की नगर विधानसभा के विधायक व उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने प्रताप एनक्लेव स्थित डोरेमॉन स्कूल में बूथ संख्या 309 पर सुबह सात बजे सबसे पहले मत डाल कर अपने मत का प्रयोग किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा प्रत्याशी सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि हर मोहल्ले हर गली में एक ही आवाज है "फिर से एक बार बीजेपी सरकार"। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में विकास का मॉडल देने वाली, विकास का पहिया तेजी से घुमाने वाली, हर स्तर पर सुधार करने वाली सिर्फ सपा सरकार है सपा के मुकाबले विकास सामने दिखाई पड़ता है। इस बार प्रदेश में भाजपा सरकार के साथ हम जनपद की सभी छह सीट जीत रहे है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।