होम स्थानीय लोगों ने सीडीएस के पार्थिव शरीर पर बरसाए फूल, नम आंखों से दी विदाई

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 9, 2021 09:40 PM

स्थानीय लोगों ने सीडीएस के पार्थिव शरीर पर बरसाए फूल, नम आंखों से दी विदाई

स्थानीय लोगों ने सीडीएस के पार्थिव शरीर पर बरसाए फूल, नम आंखों से दी विदाई

 स्थानीय लोगों ने सीडीएस के पार्थिव शरीर पर बरसाए फूल, नम आंखों से दी विदाई

भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, उनकी धर्मपत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य लोग अपने अंतिम यात्रा पर हैं। तमिलनाडु के कुन्नूर में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में इन सभी की मृत्यु हो गई। आज इनके शवों को दिल्ली लाया जा रहा है। इन सबके बीच तमिलनाडु के स्थानीय लोगों ने जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और अन्य कर्मियों के शवों को ले जाने वाली एंबुलेंस पर फूलों की फूलों की बौछार की। इसके साथ ही लोगों ने भारत माता के जय के भी नारे भी लगाए।आपको बता दें कि जनरल बिपिन रावत और अन्य के पार्थिव शरीर को वायुसेना के विशेष विमान से दिल्ली लाया जा रहा है। देश के अलग-अलग हिस्सों में नम आंखों से सभी को श्रद्धांजलि दी जा रही है। फिलहाल जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत के शव की पहचान कर ली गई है। इसके अलावा एक और शव की पहचान हो चुकी है और बाकी शवों की पहचान की जा रही है। भारत के पहले सीडीएस जनरल रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य की बुधवार को यहां पास में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गयी थी। बाद में शवों को एंबुलेंस के माध्यम से पास के कोयंबटूर स्थित सुलूर एयरबेस लाया गया।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज संसद में इसकी जानकारी भी दी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि दुर्घटना कैसे हुई इसकी, जांच शुरू की जा चुकी है। साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया कि जनरल बिपिन रावत और अन्य का अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ होगा। इससे पहले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन और सैन्य कर्मियों समेत अन्य ने हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत और 12 अन्य लोगों को बृहस्पतिवार को पुष्पांजलि अर्पित की। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)