होम मनरेगा पर बुलडोजर चला दिया..., सोनिया गांधी का केंद्र पर भीषण प्रहार, बोलीं- गरीबों के हक के लिए फिर लड़ूंगी

समाचारदेशराजनीति Alert Star Digital Team Dec 20, 2025 10:02 PM

मनरेगा पर बुलडोजर चला दिया..., सोनिया गांधी का केंद्र पर भीषण प्रहार, बोलीं- गरीबों के हक के लिए फिर लड़ूंगी

संसद में G RAM G बिल पास होने के बाद मनरेगा योजना के स्वरूप और नाम में हुए बदलाव को लेकर सियासत चरम पर है। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार (20 दिसंबर, 2025) को मोदी सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए इसे गरीबों के हितों पर बुलडोजर चलाना करार दिया।

मनरेगा पर बुलडोजर चला दिया..., सोनिया गांधी का केंद्र पर भीषण प्रहार, बोलीं- गरीबों के हक के लिए फिर लड़ूंगी

संसद में 'G RAM G' बिल पास होने के बाद मनरेगा योजना के स्वरूप और नाम में हुए बदलाव को लेकर सियासत चरम पर है। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार (20 दिसंबर, 2025) को मोदी सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए इसे 'गरीबों के हितों पर बुलडोजर' चलाना करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने बिना किसी सलाह-मशवरे के एक क्रांतिकारी कानून को कमजोर कर देश के करोड़ों किसानों और श्रमिकों के साथ धोखा किया है।

"मनमाना फैसला: अब दिल्ली तय करेगी गरीबों की किस्मत"

सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक वीडियो संदेश जारी कर केंद्र सरकार के फैसले की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों से मोदी सरकार लगातार इस योजना को खत्म करने की कोशिश कर रही थी। सोनिया गांधी ने भावुक अपील करते हुए कहा:

"20 साल पहले भी लड़ी थी, आज भी लड़ूंगी"

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल को याद करते हुए मनरेगा को एक 'क्रांतिकारी कदम' बताया। उन्होंने कहा कि 20 साल पहले जब यह कानून बना था, तब इसका मकसद वंचित और शोषित वर्ग को रोजी-रोटी की गारंटी देना था। सोनिया गांधी ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा:

कोविड काल में 'संजीवनी' बनी थी योजना

सोनिया गांधी ने सरकार को याद दिलाया कि कोरोना महामारी के संकट के दौरान, जब शहर से पलायन कर लोग गांवों की ओर लौटे थे, तब यही मनरेगा योजना गरीबों के लिए 'संजीवनी' साबित हुई थी। उन्होंने केंद्र पर आरोप लगाया कि सरकार ने जमीन से जुड़े इस कानून को बदलकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था और सामाजिक सुरक्षा को संकट में डाल दिया है। ममता बनर्जी के बाद अब सोनिया गांधी के इस कड़े रुख से साफ है कि आने वाले दिनों में यह मुद्दा सड़क से लेकर संसद तक और गर्माएगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)