होम सांसद अरुण सागर ने शाहजहांपुर में राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान बनाए जाने की लोकसभा में उठाई मांग

समाचारदेशअर्थ व बाजारप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशबिहारदिल्लीउत्तराखंडशिक्षाकरियरतकनीकी Sanjeev Kumar Saxena Dec 19, 2025 11:13 AM

सांसद अरुण सागर ने शाहजहांपुर में "राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान" बनाए जाने की लोकसभा में उठाई मांग

सांसद बोले-लाखों युवाओं का भविष्य सशक्त होगा,शाहजहांपुर जिला सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक दृष्टि से अत्यंत पिछड़ा व प्रमुख रूप से एससी और ओबीसी बहुल क्षेत्र है | सदन में नियम 377 के अधीन पत्र देकर उठाई मांग

सांसद अरुण सागर ने शाहजहांपुर में राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान बनाए जाने की लोकसभा में उठाई मांग

शाहजहांपुर (एलर्ट स्टार)        यूपी शाहजहांपुर से भाजपा लोकसभा सांसद अरुण सागर ने संसद भवन में नियम 377 के अधीन लोगों को डिजिटल शिक्षा, कंप्यूटर प्रशिक्षण और तकनीकी कौशल की सुविधाएं दिलाने के लिए राष्ट्रीय इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिक संस्थान बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि शाहजहांपुर में NIELIT केंद्र का पूर्ण विकसित स्थायी केंद्र, मंत्रालय को अपनी निधी से स्थापित करने के लिए तत्काल अनुमोदन किया जाए, ताकि पिछड़े एवं एससी बहुल इस क्षेत्र के लाखो युवाओ का भविष्य सशक्त हो सके ।

सांसद ने संसद भवन में नियम 377 के अधीन एक पत्र देकर कहा कि शाहजहांपुर जिला सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक दृष्टि से अत्यंत पिछड़ा व प्रमुख रूप से एससी और ओबीसी बहुल क्षेत्र है। यहां डिजीटल शिक्षा, कंप्यूटर प्रशिक्षण और तकनीकी कौशल की सुविधाएं लगभग न के बराबर हैं। जिसके कारण युवाओं, महिलाओं छात्राओं को रोजगार एवं कौशल विकास के अवसरों से वंचित रहना पड़ रहा है ।सांसद ने कहा कि उनको 28 नवंबर को राष्ट्रीय इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिक संस्थान गोरखपुर के निदेशक की ओर से एक पत्र मिला। जिसमे उल्लेख किया गया कि शाहजहांपुर में अगर कम से कम 3000 वर्गफुट का किराया मुक्त उपयुक्त एवं सुसज्जित भवन उपलब्ध कराया जाए। तभी जिले में NIELIT केंद्र स्थापित कराना संभव होगा। उन्होंने कहा कि इस पत्र से ये भी साबित होता है कि जिले की आवश्यकताओं और जनसंख्या संरचना को देखते हुए किसी छोटे या सीमित स्थान से अपेक्षित लाभ नही मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि शाहजहांपुर एससी, ओबीसी प्रधान पिछड़े जिले को एक पूर्ण विकसित स्वतंत्र NIELIT डिजिटल साक्षरता एवं कौशल विकास केंद्र की अत्यंत आवश्यकता है। यहां कि वास्तविक आवश्यकता केवल प्रतिकात्मक प्रशिक्षण केंद्र की नही बल्कि एक पूर्ण विकसित 3000 वर्गफुट क्षेत्रफल वाला स्थायी स्वतंत्र NIELIT डिजिटल साक्षरता एवं कौशल विकास केंद्र की है। जिसमे कक्षाएं, कंप्यूटर लैब, परिक्षा इकाई और सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हों। सांसद ने कहा कि ऐसा केंद्र ही जिले के युवाओं को वास्तविक अवसर और गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा मिल सकेगी। सांसद ने कहा कि उन्होंने इस मामले में इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री को पत्र लिखकर मांग की है ।उन्होंने बताया कि मंत्रालय की ओर से भी उनको जवाब दिया गया है कि उनके पत्र के आधार पर कार्रवाई जारी है। 

सांसद ने बताया कि उन्होंने मांग की है कि शाहजहांपुर में NIELIT का पूर्ण विकसित स्थायी केंद्र मंत्रालय की अपनी निधी से स्थापित करने के लिए तत्काल अनुमोदन किया जाए। ताकि पिछड़े एवं एससी बहुल इस क्षेत्र के लाखो युवाओं का भविष्य सशक्त हो सके। 

सांसद सागर ने आगे कहा कि वह लगातार अपने जनपद के युवाओं के भविष्य को सशक्त बनाने के लिए सदन में अपनी बात को रखते आए हैं। आगे भी ऐसे ही उनके प्रयास जारी रहेंगे। NIELIT केंद्र स्थापित करने की मांग भी उन्होने रखी है। पूरी उम्मीद है कि बहुत जल्द इस पर सकारात्मक जवाब मिलेगा।

Sanjeev Kumar Saxena

Sanjeev Kumar Saxena

Mr. Sanjeev Kumar Saxena is Editor at Alert Star News published from Shahjahanpur, Uttar Pradesh, India.

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)