होम पीएम मोदी को दिए सलाह की वजह से फिर सुर्खियों में सत्यपाल मलिक,
पीएम मोदी को दिए सलाह की वजह से फिर सुर्खियों में सत्यपाल मलिक,
मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक अक्सर अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। कृषि कानूनों को लेकर उनके बयान लगातार सरकार के खिलाफ रहे हैं। एक बार फिर सोशल मीडिया पर उनका बयान काफी सुर्खियों में है। इस वीडियो में सत्यपाल मलिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सीखों और जाटों के साथ सुलह करने या अंजाम भुगतने की सलाह देते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि इस वीडियो को प्रभासाक्षी कहीं से भी पुष्टि ही नहीं कर रहा है।वायरल वीडियो के मुताबिक सत्यपाल मलिक को यह कहते हुए सुना जा रहा है कि मैं उनसे यानी कि मोदी जी से मिलने गया था। मैंने उन्हें बताएं कि आप गलतफहमी में हैं। इन सिखों को नहीं हराया जा सकता है। इनके गुरु के बच्चों को उनकी मौजूदगी में खत्म कर दिया गया लेकिन उन्होंने सरेंडर नहीं किया था और ना ही इन जाटों को हराया जा सकता है। इसके साथ ही सत्यपाल मलिक ने यह भी कहा कि इन दोनों को कभी निराश नहीं करना। इन दोनों के साथ दो काम तो कभी भी नहीं करना। एक तो कि इनके खिलाफ बल प्रयोग मत करना और दूसरा के इनको खाली हाथ मत भेजना क्योंकि यह कभी नहीं भूलते हैं। इसके साथ ही सत्यपाल मलिक को यह भी कहते हुए सुना जा रहा है कि सिखों और जाटों की धैर्य की परीक्षा मत लो इसका अंजाम किसी के लिए भी अच्छा नहीं होगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि सेना के दो जवानों ने मुझे बताया कि किसान आंदोलन का असर भारत की सीमाओं पर भी हो रहा है। मलिक मोदी के कार्यकाल के दौरान जम्मू-कश्मीर, गोवा और मेघालय के राज्यपाल बने हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।